फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   11 committees of Delhi Assembly formed

Delhi : दिल्ली विधानसभा की 11 समितियां गठित, अध्यक्ष ने कहा- सभी दलों का प्रतिनिधित्व, मजबूत होगा लोकतंत्र

Fri, 04 Jul 2025 07:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 04 Jul 2025 07:29 AM IST
सार

विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि इन समितियों में सभी राजनीतिक दलों को समुचित प्रतिनिधित्व देकर लोकतंत्र की सहभागिता और समावेशिता को सशक्त किया गया है।

विज्ञापन
11 committees of Delhi Assembly formed
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता - फोटो : दिल्ली विधानसभा

विस्तार

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने वर्ष 2025–26 के लिए विधानसभा की 11 नई समितियों का गठन किया। इनमें महिला एवं बाल कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र एवं युवा कल्याण, अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण, पर्यावरण, आचरण समिति और अनधिकृत कॉलोनियों से संबंधित विषयों पर समितियां शामिल हैं। साथ ही, विशेषाधिकार समिति, पटल पर प्रस्तुत पत्रों की समिति और प्रतिनिधि विधान समिति का भी गठन किया गया है।

विज्ञापन


विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि इन समितियों में सभी राजनीतिक दलों को समुचित प्रतिनिधित्व देकर लोकतंत्र की सहभागिता और समावेशिता को सशक्त किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये समितियां न केवल विधायी कार्य प्रणाली को मजबूती देंगी, बल्कि दिल्लीवासियों के हित में नीतिगत सुझाव और निगरानी का कार्य भी करेंगी। चरणबद्ध तरीके से अब तक कुल 29 समितियों का गठन हो चुका है। पहले चरण में 11, फिर 7 और अब 11 समितियां गठित हुई हैं। शेष छह समितियों का गठन भी शीघ्र किया जाएगा।
विज्ञापन


इन समितियों में जहां महिला एवं बाल कल्याण समिति की अध्यक्षता पूनम शर्मा करेंगी। वहीं, छात्र एवं युवा कल्याण समिति की जिम्मेदारी अहिर दीपक चौधरी को सौंपी गई है। विशेषाधिकार समिति का नेतृत्व प्रद्युम्न सिंह राजपूत और अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण समिति का दायित्व कैलाश गंगवाल को दिया गया है। प्रतिनिधि विधान समिति के अध्यक्ष संजीव झा, पटल पर प्रस्तुत पत्रों की समिति के अध्यक्ष गोपाल राय, पर्यावरण समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, आचरण समिति के अध्यक्ष श्याम शर्मा, अल्पसंख्यक कल्याण समिति के अध्यक्ष तरविंदर सिंह मरवाह, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कल्याण समिति के अध्यक्ष राज करण खत्री और अनधिकृत कॉलोनियों से संबंधित विषयों पर समिति के अध्यक्ष कुलदीप सोलंकी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समितियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बैठकें सीमित समय की होती हैं, लेकिन शासन की पारदर्शिता, जवाबदेही और योजनाओं की समीक्षा सुनिश्चित करने के लिए समितियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। शासन की जटिलताओं के बीच यह समितियां सरकार के कार्यों की सतत निगरानी करेंगी और सुझाव भी देंगी। इन समितियों के गठन से न केवल विधान प्रक्रिया और सशक्त होगी, बल्कि सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी ठोस निगरानी रखी जा सकेगी। विधानसभा सचिवालय जल्द ही सभी समितियों की बैठकें शुरू करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed