फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   11 arrested for loot in different areas

कंपनी में लूटपाट करने वाले गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार

Tue, 20 Jun 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 20 Jun 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
11 arrested for loot in different areas
arresting

पुलिस ने मोकलवास की कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर सरिया लूटने वाले 11 आरोपियों को सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल कैंटर भी बरामद किया है। पुलिस आरोपियों को एक दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


सीआईए बिलासपुर पुलिस ने चार दिन पहले गार्ड को बंधक बनाकर लूट की वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को दिल्ली के एक मकान से गिरफ्तार किया, जहां पर वह किराये पर रहते थे। सभी आरोपी यूपी के अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले हैं। लूट में प्रयोग की गई कैंटर को भी पुलिस ने मौके पर बरामद किया है।  डीसीपी क्राइम सुमित कुमार ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में  बताया कि 16 जून की रात को बिलासपुर के गांव मोकलवास में डीएससी कंस्ट्रक्शन के गोदाम में गार्डों को बंधक बनाकर गोदाम से लोहे के रिम लूट कर ले गए थे।  
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपी दिन में रेकी कर रात को लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनकी पहचान  इरफान अली उर्फ मुज्जफर निवासी रामपुर यूपी, सुनील, दीपक, अफजल,  निवासी पट्टी रामपुर, आरिफ, मुन्ना, मोहम्मद आलिम, फैजान, सहाब अंसारी, हासिम निवासी  रामपुर व धर्मेंद्र उर्फ धर्म  निवासी गांव हालुवास थाना सदर जिला भिवानी के रुप में की है। गिरोह का मास्टर माइंड इरफान है। जो दो माह पहले ही जेल से बाहर आया था। डीसीपी क्राइम सुमित के अनुसार आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।  डीसीपी ने इस सफलता के लिए सीआईए बिलासपुर इंचार्ज सुरेंद्र कुमार को बधाई भी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed