फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   11 Agreement in the first day of the Global Investors Summit Hapaning Haryana

हैपनिंग हरियाणा: ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में पहले दिन 11 समझौते

Mon, 07 Mar 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 07 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
11 Agreement in the first day of the Global Investors Summit Hapaning Haryana
हैपन‌िंग हर‌ियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर सम‌िट

हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के पहले दिन हरियाणा सरकार को 18,159 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव प्राप्त हुआ। इस दौरान 11 विभिन्न समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में एचएसआईआईडीसी के एमडी सुधीर राजपाल ने कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ एमओयू दस्तावेज का आदान-प्रदान किया। इन समझौतों में वित्तीय सेवाओं के लिए आईसीआईसीआई के साथ 15000 करोड़ रुपये व भारती एयरटेल के साथ इलेक्ट्रॉनिक सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी आधारित सेवाओं के लिए 2000 करोड़ रुपये का एमओयू शामिल हैं।
विज्ञापन


इसी प्रकार स्पेशल एंड क्रिटिकल स्टील एडॉप्टिंग हाइटेक टेक्नोलॉजी के लिए फरीदाबाद की स्टार वायर इंडिया लिमिटेड के साथ 286 करोड़ रुपये का एमओयू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

ई-कॉमर्स के लिए स्नैपडील के साथ भी एक करार हुआ

11 Agreement in the first day of the Global Investors Summit Hapaning Haryana
ग्लोबल इन्वेस्टर सम‌िट

ऑटोमोबाइल पार्ट्स अलोए व्हील्स के लिए मिंडा कोसी एल्युमीनियम व्हील प्राइवेट लिमिटेड के साथ 200 करोड़ रुपये का करार हुआ। वर्कर हाउसिंग के लिए होंडा के साथ 190 करोड़ रुपये का और ट्रैक मेंटेनेंस मशीन के लिए प्लासर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की इकाई के निर्माण के लिए 150 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर हुआ।

मिंडा इंडस्ट्रीज लिमिटेड और मिंडारिका प्राइवेट लिमिटेड के साथ ऑटो मोबाइल पार्ट्स स्विचिस के लिए 100-100 करोड़ रुपये के एमओयू साइन हुआ। ऑटो मोबाइल पार्ट्स रबड़ के लिए टीजी मिंडा प्राइवेट लिमिटेड के साथ 80 करोड़ रुपये का एमओयू हुआ।

ई-कॉमर्स के लिए स्नैपडील के साथ भी एक करार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed