{"_id":"5d6be92c8ebc3e93d47d5294","slug":"10th-student-murdered-with-a-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस को आपसी रंजिश का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस को आपसी रंजिश का शक
Sun, 01 Sep 2019 09:22 PM IST
Prachi Priyam
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Sun, 01 Sep 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुरी इलाके में शनिवार रात 10वीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि छात्र को कोई घर से बुलाकर ले गया था। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि, पुलिस रंजिशन हत्या का शक जता रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। इस बाबत परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, छात्र रितिक सी-2 ब्लॉक सुल्तानपुरी का रहने वाला था और सरकारी स्कूल की 10वीं कक्षा में पढ़ता था। शनिवार रात करीब आठ बजे राहगीर ने उसे सी-ब्लॉक के पास घायलावस्था में देखा और उसे ई-रिक्शा पर बैठाकर थाने ले गया। छात्र के सीने पर चाकू से वार किया गया था।
पुलिसकर्मियों ने उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में उसके परिजनों ने बताया कि शाम सात बजे के आसपास कुछ लड़के उसे घर से बुलाकर ले गए थे। वह कौन थे और कहां से आए थे, परिवार वालों को यह जानकारी नहीं है। पुलिस छात्र के घर से लेकर घटनास्थल पर लगे सीसीेटीवी कैमरे के फुटेज को खंगालने में जुट गई है। छात्र के दोस्तों से बातचीत कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसका किसी से कोई विवाद तो नहीं था।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि छात्र का किसी से कोई झगड़ा नहीं था। वह पढ़ने में होशियार था। बच्चे की मौत के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और जल्द घटना का राजफाश किया जाएगा।