{"_id":"c06eaae8b2228b2b2ed1e96b73144e3c","slug":"10th-fell-get-e-rickshaw-dl-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं फेल को भी मिलेगा ई-रिक्शा का डीएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वीं फेल को भी मिलेगा ई-रिक्शा का डीएल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 19 Feb 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली परिवहन विभाग ने ई-रिक्शा चालकों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने में राहत देते हुए 10वीं पास होने की अनिवार्यता से छूट दे दी है। लेकिन लाइसेंस बनवाने समय चालकों के लिए कंप्यूटर टेस्ट पास जरूरी कर दिया गया है। नतीजतन बड़ी संख्या में चालक इस टेस्ट में फेल हो रहे हैं। जिसके चलते लाइसेंस जारी करने का काम लंबित पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
बताते चले कि ई-रिक्शा चालकों को राहत देने के लिए परिवहन विभाग ने कई नियमों में छूट दी है। अन्य कमर्शियल लाइसेंस की तरह इसमें10वीं पास होने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। चालक को 30 दिनों के बजाए 10 दिनों की ट्रेनिंग के बाद ही लर्निंग लाइसेंस जारी कर दिया जाने और 30 दिनों के भीतर ही लाइसेंस भी जारी होने के नियम बनाए गए हैं। ई-रिक्शा चालक का डीएल तीन साल के लिए ही वैध होगा। उसे प्रत्येक तीन साल पर इसे रिन्यू कराना होगा।
विज्ञापन
मगर दसवीं फेल चालकों के लिए कंप्यूटर टेस्ट पास करना खासा मुश्किल हो रहा है। अब यह मामला दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री गोपाल राय के पास भी पहुंच गया है। बैटरी रिक्शा संघ ने इस समस्या को लेकर परिवहन मंत्री को अवगत कराया है। संघ ने अनपढ़ लोगों को कंप्यूटर टेस्ट से राहत देने की मांग की है। क्योंकि अधिकतर चालक इसी श्रेणी के हैं।
विज्ञापन
नियमों में ढील को बनेगी कमेटी
परिवहन मंत्री से मिलकर लौटे बैटरी रिक्शा संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि दिल्ली सरकार की ओर से इस समस्या को खत्म करने के लिए एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन का आश्वासन दिया गया है। कमेटी परिवहन मंत्री को ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं की जानकारी और सुझाव देगी। फिर उसी आधार पर केंद्र सरकार के अधिसूचना से इतर राज्य स्तर पर जो राहत दी जा सकती है उसे दूर करने के लिए काम किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस कमेटी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया जाएगा। जो चालकों व परिवहन विभाग दोनों की समस्याओं को सुनेगी और रिपोर्ट बनाएगी।