फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10th class student drank substance like acid in suspected condition, now in the critical condition

दसवीं की छात्रा को पिलाया तेजाब जैसा पदार्थ, गई आवाज

Fri, 09 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
 10th class student drank substance like acid in suspected condition, now in the  critical condition
- फोटो : DEMO Pics

कालकाजी इलाके में 10वीं की छात्रा द्वारा संदिग्ध हालत में तेजाब जैसा ज्वलनशील पदार्थ पीने का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार शाम तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्रा को पदार्थ पिलाया गया है या फिर उसने खुद पी लिया है।

विज्ञापन


सफदरजंग अस्पताल में भर्ती छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी आवाज चली गई है। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो दोस्तों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


दोनों ने तेजाब पिलाने की बात से इंकार किया है। पुलिस छात्रा के माता-पिता व ऑटो चालक से भी पूछताछ कर रही है। कालकाजी थाना पुलिस मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकरियों के अनुसार, संगम विहार की रहने वाली छात्रा रितिका (15) कालकाजी में स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक बाल विद्यालय-दो में 10वीं कक्षा में पढ़ती है। 

छात्रा बुधवार को स्कूल गई थी। वह अभी स्कूल तक नहीं पहुंची थी कि के-ब्लॉक, कालकाजी के गोलचक्कर पर बैठ गई। छात्रा को बैठा देकर वहां से गुजर रहे ऑटो चालक ने परेशान होने का कारण पूछा। 

टछात्रा से दो युवक छेड़छाड़ व परेशान करते थे'

 10th class student drank substance like acid in suspected condition, now in the  critical condition
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

उसने बताया कि पेट में दर्द हो रहा है। छात्रा स्कूल यूनिफॉर्म में थी, इसलिए चालक स्कूल ले गया। स्कूल प्रशासन ने छात्रा की मां को बुलाया। फिर उसे पास में स्थित प्राइवेट क्लीनिक ले जाया गया।

इलाज के कुछ देर बार छात्रा को क्लीनिक से छुट्टी दे दी गई। फिर मां उसे घर ले गई। बाद में उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पता चला कि उसने कोई पदार्थ पीया है।

शुरू में कहा गया था कि छात्रा को दो युवक छेड़छाड़ व परेशान करते थे। इन युवकों ने उसे तेजाब पिलाया है। कालकाजी पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने छेड़छाड़ व तेजाब जैसा ज्वलनशील पदार्थ पिलाने की बात से इन्कार किया है। 

छात्रा के बयान से स्थिति होगी स्पष्ट   
जांच के दौरान पुलिस ने स्कूल व घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला तो उसमें दिखाई दे रहा है कि छात्रा अकेले ही के-ब्लॉक गोलचक्कर तक पहुंची थी।

ये भी कहा जा रहा है कि हो सकता है छात्रा कई दिनों से स्कूल नहीं आ रही थी। घर ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई और इसके बाद छात्रा ने खुद ही केमिकल पी लिया हो। छात्रा के बयान होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस उसके ठीक होने का इंतजार कर रही है। 

‘सफदरजंग अस्पताल से पुलिस को सूचना आई थी कि एक लड़की ने कुछ पी लिया है। कालकाजी पुलिस ने एफआईआर दर्जकर जांच शुरू की। आरोपों के बाद सीसीटीवी फुटेज, स्कूल शिक्षक, ऑटो ड्राइवर सबके बयान लिए जा रहे हैं। छात्रा के शरीर पर जलने के कोई निशान नहीं हैं। होंठ व जीभ कुछ भी नहीं जला है। डॉक्टर से पूछा जा रहा है कि केमिकल कौन सा था।’ - मंदीप सिंह रंधावा, डीसीपी, दक्षिण-पूर्व जिला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed