फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   101 new dengue cases reported in Delhi in last one week

डंक मारने लगा डेंगू: बीते एक हफ्ते में आए 101 नए केस, इस साल एक हफ्ते में ये सर्वाधिक मामले, 396 पहुंची संख्या

Mon, 19 Sep 2022 10:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 19 Sep 2022 10:19 PM IST
सार

डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छरों की पैदावार तेज हो गई है। इसमें सरकारी एजेंसियों और निजी निर्माण कंपनियों ने बखूबी भागीदारी निभाई है। लेकिन एमसीडी ने इनके खिलाफ सख्ती दिखाई है और कई एजेंसियों को नोटिस और चालान किया है।

विज्ञापन
101 new dengue cases reported in Delhi in last one week
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली में डेंगू के मामले हर हफ्ते दोगुना बढ़ रहे हैं। पिछले हफ्ते में 51 तो मौजूदा बीते हफ्ते में 101 नए मामले दर्ज किए गए हैं। कुल मामले बढ़कर 396 हो गए हैं। डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छरों की पैदावार तेज हो गई है। इसमें सरकारी एजेंसियों और निजी निर्माण कंपनियों ने बखूबी भागीदारी निभाई है। लेकिन एमसीडी ने इनके खिलाफ सख्ती दिखाई है और कई एजेंसियों को नोटिस और चालान किया है, जबकि हौजखास आईआईटी कैंपस में पीएनएससी कंस्ट्रक्शन साइट पर भारी मात्रा में मच्छरों का लार्वा मिलने पर इसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

एमसीडी ने पहली बार मच्छरों का लार्वा मिलने पर किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। निगम ने मच्छरों के प्रजनन को कम करने के लिए जागरूकता व दवा छिड़काव अभियान तेज कर दिया है। बीते दो दिनों के भीतर जन स्वास्थ्य विभाग ने मच्छरों की पैदावार की अधिक संभावना वाली 62 जगहों की आपात जांच कराई। इस बीच 10829 घरों की जांच हुई, जिनमें से 122 जगहों पर मच्छरों का लार्वा मिला, यहां कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हॉटस्पॉट वाली इन जगहों पर मच्छरों का लार्वा मिलने पर एमसीडी ने 54 कानूनी नोटिस व 32 चालान और पांच को चालान के साथ 2500 रुपये का जुर्माना लगाया है। वही, हौज खास आईआईटी कैंपस में निर्माण का काम कर रही पीएनएससी कंस्ट्रक्शन की साइट पर भारी मात्रा में मच्छरों का लार्वा मिलने पर इस कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन

बीते तीन-चार हफ्ते से लगातार हर हफ्ते डेंगू के मामले पिछले हफ्ते आए मामले से दोगुना रफ्तार से बढ़ रहे हैं। दिल्ली नगर निगम द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक 27 अगस्त से तीन सितंबर के बीच 39 मामले दर्ज किए गए थे। तीन से 10 सितंबर के बीच 51 मामले आए थे और 10 सितंबर से 17 सितंबर के बीच 101 मामले दर्ज किए गए। बीते एक हफ्ते में मलेरिया के भी 29 नए मामले आए हैं। इस साल डेंगू के मामले पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। पिछले साल दिल्ली में डेंगू के 9613 मामले आए थे और 23 मौतें हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed