फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   1000 people cheated on the name of e-commerce website franchisee woman arrested by delhi police

ई-कॉमर्स वेबसाइट की फ्रेंचाइजी का झांसा देकर 1000 लोगों से ठगी, युवती गिरफ्तार

Thu, 03 Dec 2020 04:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 03 Dec 2020 04:52 AM IST
विज्ञापन
1000 people cheated on the name of e-commerce website franchisee woman arrested by delhi police
प्रतीकात्मक तस्वीर

मशहूर और बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइट की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर देश भर में एक हजार से ज्यादा लोगों से ठगी का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ठगी करने वाली युवती को गिरफ्तार किया है। युवती अपने दोस्त के साथ मिलकर ठगी के इस गोरखधंधे को चला रही थी। ये ऑन लाइन मार्केट स्मार्ट मार्ट और अमेजन आदि की फ्रेंचाइजी देने के पर ठगी कर रहे थे।

विज्ञापन


इंदौर निवासी गिरफ्तार युवती शीतल शर्मा (23) ने बीबीए किया हुआ है। वह अपने दोस्त मोहित के साथ पूरे भारत में करीब 1000 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी कर चुकी है। साइबर सेल के पास अभी तक 40 से ज्यादा शिकायतकर्ता आ चुके हैं।
विज्ञापन


साइबर सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्मार्ट मार्ट की ओर से सितंबर महीने में दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दी गई थी कि कोई स्मार्ट मार्ट की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर ठगी कर रहा है और स्मार्ट मार्ट से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट बना रखी है। हाईकोर्ट के आदेश पर स्पेशल सेल की साइबर सेल में एफआईआर दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर सेल में तैनात एसीपी रमन लांबा की देखरेख में इंस्पेक्टर अंतरिक्ष आलोक, एसआई मनीष, सिपाही रामनरेश व सिपाही(महिला) करूणा बाला की टीम ने जांच शुरू की। जांच में पता लगा कि ठगी करने वाले ने फर्जी पत्ते से मोबाइल नंबर ले रखे हैं और ठगी करने वाला गिरोह इंदौर, मध्यप्रदेश से चल रहा है। कई महीने की जांच के बाद आखिरकार इंस्पेक्टर अंतरिक्ष आलोक की टीम ने  इंदौर से आरोपी युवती शीतल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। युवती का दोस्त मोहित फरार होने में कामयाब हो गया। 

कई कंपनियों की फर्जी वेबसाइट बनाई
युवती ने पूछताछ में बताया कि वह अपने दोस्त मोहित व एक अन्य साथी के साथ करीब दो साल से ठगी कर रही है। इन्होंने स्मार्ट मार्ट, स्नैपडील, अमेजन, नापतौल और हेल्थ केयर आदि के नाम से फर्जी वेबसाइट बना रखी थी। ये लोगों को इनकी  फ्रेंचाइजी देने की बात करते थे। साथ में ये भी कहते थे कि लॉकडाउन के चलते अभी फ्रेंचाइजी सस्ते में देने का ऑफर निकला हुआ है। जब कोई पीड़ित इनसे संपर्क करता था तो ये उससे 50 से एक हजार रुपये अपने फर्जी पत्ते पर खुलवाए गए बैंक खाते में जमा करा लेते थे। पैसे लेने के बाद ये मोबाइल को बंद कर लेते थे। पुलिस अधिकारियों की माने तो ये पूरे भारत में एक हजार से ज्यादा लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं। मोहित ने भी बीबीए किया हुआ है। 


पुलिस को इनके 12 खातों का पता चला है...
साइबर सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों के 12 से ज्यादा बैंक खातों का पता चला है। इन खातों में अभी 15 लाख से ज्यादा रुपये हैं। पुलिस ने इन बैंक खातों को सीज करवा दिया है। बताया जा रहा है कि ये लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं। ये स्मार्ट मार्ट समेत करीब सात से आठ ऑन लाइन मार्केट प्लेस की वेबसाइट बनाकर ठगी करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed