{"_id":"59e40ebad6642f9a5d0b52d1bddd85c5","slug":"100-vehicles-would-be-used-in-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार वाहन बनाएंगे चुनाव आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार वाहन बनाएंगे चुनाव आसान
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 22 Mar 2014 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में लोकसभा चुनाव के लिए परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। एक हजार से ज्यादा वाहनों को चुनाव कार्य में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
वाहनों का बंदोबस्त करने के लिए विभाग ने जिले के 100 स्कूलों को के अलावा टैक्सी, बस और ट्रक ऑपरेटरों को आदेश जारी कर दिया है। इन सभी को नोटिस जारी किया जा रहा है।
दस अप्रैल को होने वाले आम चुनाव के लिए जिले में 400 से ज्यादा पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। चुनावी ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों और सुरक्षा बलों को मतदान केंद्रों से लाने और ले जाने के लिए 320 बसों का इंतजाम करने का आदेश मिला है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: इस सीट पर तुरुप का इक्का साबित होंगे मुस्लिम वोटर!
इसके अलावा चुनाव सामग्री पोलिंग बूथों तक पहुंचाने के लिए 217 ट्रकों का बंदोबस्त करना है। मतदान के दौरान अधिकारियों के लिए 490 हल्के वाहन परिवहन विभाग को मुहैय्या कराने होंगे। एआरटीओ (प्रशासन) रचना यदुवंशी ने बताया कि चुनाव को ध्यान में रखकर एक कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन
कमेटी केवल चुनावी कार्य में प्रयोग होने वाले वाहनों की व्यवस्था संभालेगी। वाहनों से संबंधित रिपोर्ट 30 मार्च तक तैयार कर जिला प्रशासन को भेज दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनावी कार्य के लिए वाहन देने में अगर स्कूल या फिर ऑपरेटर आनाकानी करेंगे तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।