फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   100 PCR personnel honored in delhi

दिल्लीः 100 पीसीआर कर्मियों को किया गया सम्मानित, 295 लोगों की बचाई थी जान

Tue, 31 Dec 2019 01:52 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 31 Dec 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
100 PCR personnel honored in delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

किसी भी हादसे की सूचना मिलने के बाद सबसे पहले पीसीआर वैन ही घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों तक मदद पहुंचाती है। यह जिम्मेदारी ऐसे ही पूरी की जाती रहे इसके लिये 100 पीसीआर कर्मियों को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


डीडीयू मार्ग स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इन पीसीआर कर्मियों को नकदी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संयुक्त पुलिस आयुक्त जगदीशन और पीसीआर के पुलिस उपायुक्त शरत कुमार सिन्हा कार्यक्रम में मौजूद थे। 
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त शरत कुमार सिन्हा ने बताया कि वर्ष 2019 में पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कुल 295 लोगों की जान बचाई। इनमें 53 गर्भवती
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं 14 महिलाएं ऐसी थीं जिन्होंने पीसीआर वैन में ही बच्चे को जन्म दिया था। पूरे साल में कुल 1824 गुडवर्क हुए।
यह पिछले साल के मुकाबले 159 ज्यादा थे। 

पीसीआर कर्मियों ने इन गुडवर्क में लुटेरे, झपटमार, वाहन चोर, शराब तस्कर, चोर व अन्य लोगों को दबोचा। 288 बदमाशों को स्पॉट पर पकड़ा गया। पिछले साल यह आंकड़ा महज 129 था। इसके अलावा 1199 चोरी के वाहन, 42 हजार 454 शराब की बोतलें भी जब्त की गईं। पीसीआर के 6500 जवान दिनरात मेहनत कर सेवा में लगे रहते हैं। इन जवानों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed