{"_id":"5dc3ccad8ebc3e5af8192b54","slug":"100-new-buses-come-on-delhi-roads-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की सड़काें पर उतरीं 100 नई बसें, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिखाई हरी झंडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की सड़काें पर उतरीं 100 नई बसें, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिखाई हरी झंडी
Thu, 07 Nov 2019 05:03 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 07 Nov 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
डीटीसी बसों का उद्घाटन करते हुए सीएम केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में ऑड इवेन के दौर में परिवहन व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए दिल्ली सरकार ने आज 100 नई बसें सड़क पर उतारी हैं। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल दोपहर तीन बजे राजघाट डिपो से बसों को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
Delhi CM @ArvindKejriwal flagged of 100 more DTC Buses in a ceremony organised at Rajghat Bus Depot, Rajghat, New Delhi.
विज्ञापन
Dy CM @msisodia and Transport Minister @kgahlot was also present along with the CM in the event. pic.twitter.com/08wdzdVXzd— AAP (@AamAadmiParty) November 7, 2019
विज्ञापन
मार्च तक हर महीने आएंगी बसें
दिल्ली में क्लस्टर व्यवस्था के तहत मार्च तक हर महीने नई बसें देने की तैयारी है। इन बसों के आ जाने से दिल्ली की जनता को काफी राहत मिलेगी। ऑड ईवन के चलते इन दिनों बसाें में भीड़ उमड़ रही है।
बसाें में लगाए गए पैनिक बटन
सड़क पर उतरने वाली नई बसों में सरकार ने पैनिक बटन, तीन सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस लगाया गया है। साथ ही यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। बता दें की कलस्टर सेवा के तहत दिल्ली में एक हजार बसों का टेंडर हुआ था।