{"_id":"573892a84f1c1bfa15ac7045","slug":"100-metro-tunnel-emergency-exits-saves-lilfe","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो सुरंग में आपात स्थिति से बचाएंगे 100 रास्ते, फेज-तीन की सुरंगों में बना रहा डीएमआरसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो सुरंग में आपात स्थिति से बचाएंगे 100 रास्ते, फेज-तीन की सुरंगों में बना रहा डीएमआरसी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 16 May 2016 02:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन फेज-तीन के भूमिगत निर्माण में सुरंगों को आपस में जोड़ने और आपात स्थिति में निकासी के लिए 100 पैसेज क्रॉस (दोनो सुरंग को जोड़ने वाले रास्ते) बना रहा है। प्रत्येक 240 मीटर पर बनाए जाने वाले इस इमरजेंसी रास्ते का इस्तेमाल आग लगने या अन्य किसी तरह की घटना में यात्री कर सकेंगे।
विज्ञापन
मेट्रो के रखरखाव से जुड़े कर्मी भी इस रास्ते का इस्तेमाल करेंगे। डीएमआरसी के अनुसार एक ही लाइन पर आने व जाने वाली दोनों सुरंग को आपस में जोड़ने वाला यह रास्ता कंक्रीट से बन रहा है। मेट्रो के चालू नेटवर्क में पहले से 108 पैसेज क्रॉस बने हुए हैं।
विज्ञापन
निर्माण राष्ट्रीय अग्नि चेतावनी संघ, यूएसए के दिशा निर्देश के अनुसार किए जा रहे हैं। निर्माण कर्मचारियों के लिए यह चुनौतीभरा कार्य है, क्योंकि कम जगह में हाथ वाले औजारों का इस्तेमाल करके निर्माण कार्य करना होता है।
विज्ञापन
डीएमआरसी के अनुसार फेज-तीन में 50 किमी भूमिगत मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। पूरे मार्ग पर एक निर्धारित दूरी पर ये 4 फुट चौड़ा और 7 फुट ऊंचाई वाले रास्ता निर्माण किया जा रहा है, ताकि आपात स्थिति में यात्री आसानी से इस रास्ते का इस्तेमाल कर सकें।