{"_id":"5d3da8488ebc3e6d023954fa","slug":"100-cars-stolen-by-anna-group-head-zahid-arrested-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 कार चोरी कर चुका अन्ना गिरोह का सरगना गिरफ्तार, ऑन डिमांड चुराता था वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 कार चोरी कर चुका अन्ना गिरोह का सरगना गिरफ्तार, ऑन डिमांड चुराता था वाहन
Sun, 28 Jul 2019 07:21 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 28 Jul 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात का शतक लगाने वाले वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी वाहन चोरी करने वाले अन्ना गिरोह का सरगना है। वह रिसीवर की डिमांड पर ज्यादातर लग्जरी कार चोरी करता था। आरोपी के कब्जे से 11 लग्जरी कार बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार, जिले में वाहन चोरी की बढ़ते मामलों को देखते हुए एसटीएफ प्रभारी मुकेश मोगा की देखरेख में एएसआई हरबीर सिंह व कृपाल की विशेष टीम बनाई गई। इस टीम ने जेल से बाहर आने वाले बदमाशों पर नजर रखना शुरू किया। टीम ने घेराबंदी कर नेहरू प्लेस से चिराग दिल्ली जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर एक कार चालक को दबोच लिया, जिसकी पहचान जाहिद उर्फ अन्ना (40) निवासी किठौर (मेरठ) के रूप में हुई, जो वर्तमान में आर्दश नगर (हापुड़) में रहता है। जांच में पता लगा कि कार को रोहिणी (नार्थ) से चुराया गया था। आरोपी से पूछताछ के बाद 10 कार और बरामद की गईं।
विज्ञापन
जाहिद ने बताया कि वह किशोरावस्था में ही वाहन चोरों की संगत में पड़ गया था। जल्द पैसा कमाने के लिए उसने यह धंधा शुरू किया। पहली बार वर्ष 2005 में गिरफ्तार हुआ था। उसने गत वर्ष अपना अलग गिरोह बनाया और युवाओं को शामिल किया। उन्हें कार चोरी करना भी जाहिद ने ही सिखाया। गिरोह के सभी सदस्य उसे बड़ा भाई मानते हैं और अन्ना कहते हैं।
विज्ञापन
रैकी कर चुराते थे कार
आरोपी पहले आवासीय इलाकों में रैकी करते थे और फिर कार चोरी कर मेरठ में रिसीवर को बेच देते थे। जाहिद कार चुराने में माहिर है। ये रिसीवर की डिमांड पर कार चुराते थे। जाहिद ने बताया कि वह अब तक करीब 100 कारें चुरा चुका है। जाहिद की निशानदेही पर दिल्ली, मेरठ व गढ़ मुक्तेश्वर से चोरी की 11 कारें बरामद की गई हैं।