फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10 years imprisonment for sexual assult accused in faridabad

फरीदाबाद: 10वीं की छात्रा से किया था दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई ये सजा

Tue, 18 Dec 2018 06:31 PM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 Dec 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
10 years imprisonment for sexual assult accused in faridabad
सांकेतिक तस्वीर

शादी का झांसा दे 10वीं कक्षा की छात्रा को बहला फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को दोषी करार देते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नरेंद्र शर्मा की अदालत ने 10 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 14 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन


मूलरूप से गांव सुपाना, कोसीकलां निवासी राम गोपाल एसजीएम नगर स्थित एक कॉलोनी में किराये पर रहता था। एसजीएम नगर थाने में दर्ज मामले के अनुसार, वहीं रहने वाली 10वीं कक्षा की छात्रा 17 वर्षीय किशोरी 7 जनवरी, 2017 को शाम को घर से ट्यूशन गई थी, मगर वापस नहीं लौटी। 
विज्ञापन


काफी ढूंढने के बाद किशोरी के पिता ने उसके लापता होने की शिकायत पुलिस में दी। जांच के दौरान पता चला कि उसी दिन से कॉलोनी में रहने वाला राम गोपाल भी लापता है। इस पर पुलिस ने राम गोपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की। करीब दो माह बाद 17 मार्च को पुलिस ने आरोपी राम गोपाल को उसके गांव से गिरफ्तार कर किशोरी को भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी की चिकित्सा जांच के बाद उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस ने दर्ज मामले में दुष्कर्म की धारा भी जोड़ दी। तभी से मामला अदालत में चल रहा था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नरेंद्र शर्मा की अदालत ने सबूतों और गवाहों को सुनने के बाद आरोपी राम गोपाल को दोषी करार देते हुए मंगलवार को उसे 10 साल कैद और 14 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed