{"_id":"581b372c4f1c1bd63543611e","slug":"10-wards-will-be-developed-by-7-crore-rupee-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 करोड़ से होगा दादरी के 10 वार्डों का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 करोड़ से होगा दादरी के 10 वार्डों का विकास
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 04 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद क्षेत्र के 10 वार्डों में सात करोड़ रुपये से सड़क, खड़ंजा, नाली और इंटरलॉकिंग टाइल्स की हालत सुधारी जाएगी। निर्माण कार्य के लिए तीन दिन पहले टेंडर भी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद दादरी क्षेत्र में 25 वार्ड हैं। इन वार्डों में करीब तीन लाख की आबादी है। इनमें से वार्ड 4, 5, 6, 8, 10, 13, 14, 15, 24, 25 मेें निर्माण कराना है। वार्डों में विकास के लिए दो सप्ताह पहले सात करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य करने के लिए टेंडर छोडे़ गए थे।
विज्ञापन
निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए पांच से छह माह का समय निर्धारित किया गया है। नगर में आगामी योजना के लिए भी सभासदों को अपने वार्डों में विकास कार्य को चिह्नित करके प्रस्ताव देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
नगर पालिका के जूनियर इंजीनियर पंकज रस्तोगी का कहना है कि जल्द ही विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। जो ठेकेदार समयानुसार कार्य को पूरा नहीं करेगा, उसे जुर्माना राशि पालिका परिषद में जमा करानी होगी।