फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10 thousand scholarships will examine the accounts

10 हजार स्कॉलरशिप खातों की होगी पड़ताल

Mon, 02 Jan 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 02 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
10 thousand scholarships will examine the accounts
आयकर विभाग

गौतमबुद्ध नगर के डीएम ने आयकर विभाग को स्कॉलरशिप खातों की सूची उपलब्ध करा दी है। विभाग के सूत्रों के मुताबिक करीब 10 हजार खातों की सूची डीएम ने उपलब्ध कराई है, जो कि सीडी में मौजूद है। बीते दिनों आयकर विभाग ने गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर के डीएम से स्कॉलरशिप खातों की जानकारी मांगी थी।

विज्ञापन


आयकर विभाग ने बीते दिनों एक स्कॉलरशिप खाते में नोटबंदी के बाद जमा हुई बड़ी रकम का संज्ञान लेते हुए गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर के डीएम से छात्रों के स्कॉलरशिप खातों की जानकारी मांगी थी। आयकर विभाग सूत्रों के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर के डीएम ने यह जानकारी उपलब्ध करा दी है। करीब 10 हजार स्कॉलरशिप खातों की सूची एक सीडी में उपलब्ध कराई गई है। बुलंदशहर के डीएम की ओर से जानकारी आयकर विभाग को नहीं मिली है। आयकर विभाग अब बैंकों से स्कॉलरशिप खातों की बैंक डिटेल मांगेगा। ऐसे खाते  जिनमें बड़ी रकम जमा मिलेगी, उन खाता धारकों से पूछताछ होगी।
विज्ञापन


नोएडा। दादरी रेलवे रोड स्थित जनालक्ष्मी बैंक की जांच कराने को लेकर आयकर विभाग को एक प्रार्थना पत्र मिला है। इसमें कहा गया है कि ग्रामीण महिलाओं ने 30 हजार रुपये लोन लिया था। 24 महीने में 1620 व 1580 रुपये की मासिक किस्त निर्धारित हुई थी। इसकी एवज में महिलाओं के पहचान पत्र बैंक ने ले लिए थे। इसमें आधार कार्ड आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक ने आठ नवंबर 2016 के बाद 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट लेने से मना कर दिया। किस्तें जमा करने के लिए नए नोट की मांग हो रही है और नए नोट न दे पाने की स्थिति में मुकदमा दायर करने की धमकी दी जा रही है। पत्र में बैंक की गतिविधियों को संदेह जनक बताते हुए पहचान पत्र के गलत इस्तेमाल का शक जताया गया है और जांच का निवेदन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed