फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10 months old baby and 10 others found corona positive in Delhi hospital 

दिल्ली: 10 महीने का बच्चा और उसके पिता भी कोरोना संक्रमित, आठ स्वास्थ्यकर्मी भी चपेट में

Sun, 19 Apr 2020 10:57 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 19 Apr 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
10 months old baby and 10 others found corona positive in Delhi hospital 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

दिल्ली के कलावती अस्पताल में रविवार सुबह 10 माह के बच्चे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बच्चे को अस्पताल लेकर आए पिता को भी संक्रमित पाया गया है, वहीं उसकी मां की कोरोना जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि बच्चे को सांस की समस्या होने पर उसके पिता अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में लेकर आए थे।

विज्ञापन


इसके अलावा आज ही अस्पताल के दो डॉक्टरों और छह नर्सों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल सभी आठ स्वास्थ्य कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया है। उनके संपर्कों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रबंधन फिलहाल अस्पताल को कंटेनमेंट जोन में तब्दील करने को लेकर विचार कर रहा है।
विज्ञापन


एक ही अस्पताल में एक साथ इतने लोगों के संक्रमित होने से खलबली मच गई है। मालूम हो कि शनिवार को इसी अस्पताल में डेढ़ माह का एक मासूम कोरोना से जंग हार गया था। बच्चे ने कलावती शरन अस्पताल के आईसीयू में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह दिल्ली में अब तक सबसे कम आयु का संक्रमित शिशु था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निजामुद्दीन और दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान के बाद कलावती शरन अस्पताल तीसरे सबसे बड़े हॉटस्पॉट के रुप में उभर कर सामने आया है। अब तक यहां दो डॉक्टर सहित 11 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें दो मासूम भी शामिल हैं। बाल रोग विभाग के आईसीयू में सात शिशु वेंटिलेटर पर हैं। इन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।


केंद्र सरकार के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के तहत आने वाले कलावती अस्पताल में कुछ दिन पहले द्वारका निवासी एक डॉक्टर संक्रमित मिली थीं, जिसके बाद से अब तक यहां कई संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed