{"_id":"5804c95e4f1c1b716b702a9e","slug":"10-minutes-to-lie-down-on-the-intercity-shuttle-stopped-the-passenger-was-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटल लेट होने पर 10 मिनट रोकी इंटरसिटी, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शटल लेट होने पर 10 मिनट रोकी इंटरसिटी, यात्री हुए परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
शटल
- फोटो : Demo Pic
सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शटल गाड़ियां विलंब से चलने के कारण दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग एक से डेढ़ घंटे की देरी से अपने काम पर पहुंचे।
विज्ञापन
गाड़ियों की लेटलतीफी को लेकर दैनिक यात्रियों ने इंटरसिटी एक्सप्रेस पर नाराजगी जताई। लेट होने के कारण बल्लभगढ़ स्टेशन पर पहुंचते ही यात्रियों ने इंटरसिटी एक्सप्रेस की चैन पुलिंग कर ट्रेन रोक ली। इसके चलते करीब 10 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 64055 शटल पलवल से फरीदाबाद होते हुए नई दिल्ली को जाती है। सोमवार को ये ट्रेन करीब एक घंटे की देरी से चली। इस शटल की भीड़ आगरा कैंट से नई दिल्ली जाने वाली 14211 इंटरसिटी पर आ गई।
विज्ञापन
यही नहीं कोसीकलां से नई दिल्ली होते हुए गाजियाबाद जाने वाली 64901 भी करीब 40 मिनट की देरी से चली। लोकल ट्रेन विलंब से क्यों चल रही हैं रेलवे का कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।