{"_id":"6b1644df9ef1f8485f711d379c8dbcd9","slug":"10-16-am-morning-worship-the-holika-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह 10.16 बजे से करें होलिका पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह 10.16 बजे से करें होलिका पूजन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 04 Mar 2015 01:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार होलिका दहन पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस योग में विशेष पूजा अर्चना से लोगों के रुके हुए काम पूरे होते हैं। जीवन के कलह और दोष भी दूर होते हैं।
विज्ञापन
तिथि, नक्षत्र, योग, कण व संयोग सभी जब शुभ स्थान पर हो तब सर्वार्थ सिद्धि योग बनता है। ऐसा ही योग बृहस्पतिवार सुबह 6:46 से रात 11:35 तक है।
पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि दिन भर सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इस दौरान लोग विशेष पूजा अर्चना से प्रभु का आशीर्वाद ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि दिन में होलिका पूजन का शुभ समय सुबह 10:16 से दोपहर 1:25 तक है। इसके बाद 1:30 से राहु काल लग रहा है।
राहु काल दोपहर 3 बजे तक रहेगा। राहु काल में पूजा करना वर्जित है, ऐसे में महिलाएं दोपहर 1 बजे तक ही करें तो सर्वोच्च रहेगा।
पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को शाम 6:20 पर सूर्यास्त हो रहा है। शास्त्र के मुताबिक होलिका दहन सूर्यास्त होने पर प्रदोष काल में ही करना शुभ रहता है।
विज्ञापन
ऐसे में शाम 6:20 के बाद लोग होलिका दहन कर सकते हैं। रात 8:44 तक प्रदोष काल है। इस समय तक होलिका दहन शुभ माना जाएगा।