फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   1% Tax on 1 crore retail trade

दिल्ली में 1 करोड़ के खुदरा कारोबार तक 1% टैक्स

Sun, 02 Feb 2014 05:42 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Feb 2014 05:42 PM IST
विज्ञापन
1% Tax on 1 crore retail trade

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली सचिवालय में कारोबारियों और मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार उनकी समस्याओं का जल्द ही हल निकालेगी।

विज्ञापन


कारोबारियों से मुख्यमंत्री ने कहा कि न सिर्फ वैट की प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा, बल्कि इंस्पेक्टर राज भी खत्म किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से अपील की कि कर की चोरी बंद करें, जिससे चार हजार करोड़ रुपये की कर वसूली का लक्ष्य पूरा किया जा सके।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि अब कंपोजिशन योजना के तहत कर सीमा का दायरा 50 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दिया गया है। अब एक करोड़ तक का व्यापार करने वाले और सामान बेचने वाले व्यापारियों को सिर्फ एक फीसदी कर देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ऑडिट रिपोर्ट-1 खत्म करने जा रही है, जिसे 10 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार करने वाले व्यापारियों को भरना जरूरी होता था। व्यापारी वर्ग इससे बहुत परेशान था। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि सरकार वैट निर्धारण की सीमा बढ़ाने पर भी विचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed