फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   1 lakh theft trough atm card

ATM कार्ड यूज करते हैं, तो ये खबर जरूर पढ़ें

Mon, 13 Jan 2014 10:55 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 13 Jan 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
1 lakh theft trough atm card

फर्जी एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग पासवर्ड आदि से होने वाली लूट बढ़ गई है। अगर आप कार्ड यूज करते हैं, तो इन दोनों मामलों को जानें...

विज्ञापन


कार से एटीएम कार्ड उड़ा निकाले एक लाख
सेक्टर-78 में एक ठेकेदार की कार का शीशा तोड़ कर चोर बैग चोरी कर ले गए। बैग से एटीएम कार्ड निकाल कर उससे दो घंटे में 12 ट्रांजेक्शन कर एक लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इंदिरापुरम गाजियाबाद निवासी ठेकेदार जयप्रकाश सेक्टर-78 में चल रही एक बिल्डर साइट पर लेबर सप्लाई करते हैं। शनिवार शाम वे साइट पर मजदूरों को वेतन बांटने गए थे। कार में बैग रख कर वे साइट पर बेसमेंट में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब छह बजे वापस लौटे तो देखा कि मोबाइल में एक दर्जन से ज्यादा बैंक की तरफ से मैसेज थे। जिसमें रुपये निकासी की जानकारी थी। वह कार के पास पहुंचे तो शीशा टूटा मिला और अंदर रखा बैग गायब था। उन्होंने फौरन बैंक को सूचना देकर कार्ड ब्लाक कराया तब तक चोरों ने भंगेल के एटीएम से एक लाख रुपये निकाल लिए थे।

घटना की शिकायत जयप्रकाश ने थाना सेक्टर-49 पुलिस को दी है। ठेकेदार के मुताबिक बैग में मौजूद डायरी में एटीएम कार्ड के साथ साथ उसका पिन नंबर भी लिख रखा था।

कार्ड चोरी कर रुपये निकाले
एमिटी की एक छात्रा का एटीएम कार्ड चोरी कर 58 हजार रुपये निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड की रहने वाली मनुसुता एमिटी विश्वविद्यालय में पढ़ती है। उसके पिता उत्तराखंड में सर्जन हैं।

शुक्रवार को वह अपने पांच छह दोस्तों के साथ सेक्टर-18 एक पार्टी में आई थी। जहां से उसका एटीएम कार्ड चोरी चला गया। जिससे 58 हजार रुपये निकाले गए। बैंक से उसके पिता के मोबाइल फोन पर पैसे निकालने का मैसेज पास आया। कार्ड पिता केनाम पर ही था। पिता ने बेटी से संपर्क किया तो उसे इसकी जानकारी हुई।

मनुसुता ने पार्टी में शामिल कुछ दोस्तों पर शक जताते हुए थाना सेक्टर-20 में शिकायत की है। पुलिस रेस्तरां में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

कैसे बचाएं चोरों से कार्ड?
आप एटीएम कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो सावधान, आप ऐसे पिनकोड का इस्तेमाल न करें जो आसानी से हैक हो सकते हैं। एक रिसर्च में सबसे आसानी से हैक हो जाने वाले पिनकोड की सूची दी है।


अगर आपके भी एटीएम पिनकोड दिए गए पासवर्ड से मिलते-जुलते हैं तो इन्हें बदलिए। नहीं तो ये उड़ा सकते हैं आपकी लाखों की गाढ़ी कमाई।

हफिंगटन पोस्ट की एक खबर के अनुसार 34 लाख से पासवर्ड रिसर्च में पता लगा है कि 1234 सबसे ज्यादा आसानी से हैक किया जा सकने वाला एटीएम पिनकोड है।

रिसर्च के मुताबिक दुनिया में 11 फीसदी एटीएम पिनकोड 1234 हैं। रिसर्च टीम ने बताया कि सार्वजनिक तौर पर पिनकोड नहीं हासिल किया जा सकता इसलिए उन पिनकोड पर रिसर्च की गई है जो किसी तरह लीक या जारी किया गया हो।

दुनिया में सबसे कॉमन एटीएम पिनकोड में 1234, 1111, 0000, 1212, 7777, 1004, 2000, 4444, 2222, 6969 हैं। दुनिया में ऐसे पिन कोड लगभग 20 प्रतिशत हैं।

अगर दुनिया में टॉप 20 पिन कोड की बात की जाए तो इनका प्रतिशत 26.83 है। रिसर्च में कुछ पिनकोड ऐसे भी दिए गए हैं जिनका इस्तेमाल बहुत कम किया जाता है। इनमें 8068, 8093, 9639, 6835, 7637, 0738 जैसे कई और पिनकोड हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed