फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   yuthopia programme in dehradun

यूथोपिया में छाया ‘बेस्ट आफ वेस्ट’

Fri, 25 Oct 2013 12:20 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 25 Oct 2013 12:20 PM IST
विज्ञापन
 yuthopia programme in dehradun

राजधानी देहरादून स्थित डीआईटी विवि का वार्षिक समारोह ‘यूथोपिया’ नई उमंगों के साथ शुरू हो गया। पहले दिन कालेज के आर्किटेक्चर विभाग का बेस्ट आफ वेस्ट छाया रहा। छात्रों ने कालेज और आसपास पड़ी बेकार की चीजों को बेहतरीन रंग रूप और कलात्मकता के साथ पेश किया। छात्रों की यह कलाकृतियां काफी सराही गई।

विज्ञापन


गणेश वंदना से आगाज
विवि परिसर में यूथोपिया का शुभारंभ कुलपति डा. कृष्ण कुमार ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा की पूर्णता हेतु इस तरह के आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम का आगाज बीटेक छात्र राहुल डोबरियाल ने गणेश वंदना से किया। इसके बाद छात्रों ने इंडियन और वेस्टर्न डांस में प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन


तकनीकी गतिविधियों के तहत बीटेक, एमटेक और एमसीए के छात्रों का ‘रोबोटिक वॉर’ काफी सराहा गया। शाम को देशभर से आए कालेज बैंड्स ने अपनी स्पर्धाओं से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इंडियन सोलो में सौरभ पंवार प्रथम, आयुष त्यागी द्वितीय और विष्णु पाठक तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्टर्न सोलो में अमन रावत प्रथम, विवेक कुमार द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोक गायन में अमन रावत प्रथम व अभिजीत द्वितीय रहे। युगल गायन में तारा सिंह व समीर श्रीवास्तव की जोड़ी ने बाजी मारी। रंगोली में कनिका, ट्विंकल और मोनिका की टीम अव्वल रही। मॉडर्न आर्ट में श्रृष्टि ने जीत दर्ज की। इस मौके पर विवि के उपकुलपति डा. बीवी बाबू, निदेशक एकेडमिक एडमिनिस्ट्रेशन प्रो. शिशिर कुमार और कप्तान अजय स्वरूप आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed