फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth try to broke atm for new year 2019 party

नए साल के जश्न के लिए पैसे कम पड़े तो और रुपयों के लिए युवक तोड़ने लगा एटीएम

Wed, 02 Jan 2019 09:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 02 Jan 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
youth try to broke atm for new year 2019 party
एटीएम लूटने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

नए साल का जश्न के लिए पैसे कम पड़े तो एक युवक एटीएम ही तोड़ने लगा। हालांकि, मंसूबा पूरा होने से पहले ही गश्त कर रही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


सोमवार रात डालनवाला थाने की चीता पुलिस करनपुर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को चावला चौक पर बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में तोड़फोड़ होती दिखाई दी। सिपाही वहां पहुंचे तो देखा कि एक युवक अकेला ही मशीन में तोड़फोड़ कर रहा था।
विज्ञापन


पूछताछ में युवक ने बताया कि वह नए साल का जश्न मनाने आया था और पैसे खत्म हो गए थे। इसी कारण उसने यह हरकत की।

परिवार के साथ सीमाद्वार के पास रहता है आरोपी
आरोपी ने अपना नाम प्रदीप कुमार आर्य निवासी ग्राम संदलपुर बानसूर जिला अलवर राजस्थान बताया। देहरादून में वह परिवार के साथ सीमाद्वार के पास रहता है। इंस्पेक्टर डालनवाला राजीव रौथाण ने बताया कि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed