फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth murder in ram nagar Tantra-mantra items found near dead body

रामनगर: ढेला नदी बैराज के पास युवक की हत्या, शव के पास से मिला तंत्र-मंत्र का सामान

Wed, 13 Nov 2019 08:24 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 13 Nov 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
youth murder in ram nagar Tantra-mantra items found near dead body
जांच में जुटी पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

आज सुबह रामनगर के मालधन चौड़ में एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक युवक के गले व चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं।

विज्ञापन


शव मिलने से जहां आस-पास के लोगों में दहशत है तो वहीं पुलिस गांव मे हुई इस हत्या की तलाश में जुट गई है। ढेला नदी बैराज के पास युवक का शव मिला है। सूचना मिलने पर मालधन चौड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। 

पुलिस ने युवक की शिनाख्त कर ली है। मृतक का नाम धर्मबीर पुत्र किशन लाल निवासी पीपलपड़ाव आनंदनगर बताया जा रहा है। घटना स्थल पर पुलिस को मृतक के शव के पास तंत्र-मंत्र का सामान और युवक की मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली है।
विज्ञापन

 

बाइक दुर्घटना में घायल युवक की मौत

पिथौरागढ़ के चंडाक रोड में बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। जिससे गुस्साए लोगों ने जिला अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। जिससे नाराज डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है।

मृतक युवक का नाम कुंडल सिंह (22 साल उम्र) है। युवक मड़मानले का रहने वाला था। हादसे में घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

बस खाई में गिरने से बाल बाल बची

अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाने वाली केमू बस खाई में गिरने से बाल-बाल बची। बस में 27 यात्री सवार थे। यह घटना हल्द्वानी में डोलमार दोगांव के बीच हाईवे पर हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed