फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth Murder By Knife in Udham singh nagar, Accused Surrender Himself

उत्तराखंड: बीच सड़क पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, फिर पुलिस के पास जाकर किया सरेंडर 

Mon, 03 Feb 2020 12:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 03 Feb 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
Youth Murder By Knife in Udham singh nagar, Accused Surrender Himself
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में सोमवार तड़के एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना से पूर इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या करने के बाद आरोपी खुद कोतवाली गया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, किच्छा में तड़के विकास कॉलोनी निवासी विकास(35) पुत्र रूपकिशोर को आरोपी सूरज पुत्र केदार ने एक चौक पर घेर लिया। बताया जा रहा है कि विकास घर से नौकरी पर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान सूरज वहां आया और उसने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी देवेंद्र पिंचा, सीओ सुरजीत कुमार, कोतवाल उमेश कुमार मलिक, एसएसआई योगेश कुमार समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उस वक्त आरोपी वहां नहीं था। हत्या के बाद आरोपी सूरज खुद ही कोतवाली आया और उसने सरेंडर कर दिया। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, विकास मूल रूप से बहजोई मुरादाबाद का रहने वाला था। वह उधमसिंह नगर में एक स्कूल में नौकरी करता था। हत्या के कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed