{"_id":"30b1cab743de0433459c615983c262b6","slug":"young-man-was-killed-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फांसी लगाकर जान दी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 11 Sep 2013 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायपुर क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि नौकरी न मिलने के कारण वह परेशान चल रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र के लोवर नेहरू ग्राम निवासी सुनील नौटियाल (29) पुत्र केशव नौटियाल रात को खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। देर रात घरवालों को कुछ संदेह हुआ।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखें...राजनीति के बीच केदारबाबा का 'महाभिषेक'
विज्ञापन
परिवार वालों ने सुनील को आवाज दी लेकिन अंदर से कोई जबाव नहीं मिला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो अंदर सुनील का शव पंखे के कुंडे से लटका हुआ था।
बेरोजगारी ने तोडा
घटना की सूचना पर रायपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, जांच में पता लगा है कि सुनील नौकरी न मिलने से काफी दिन से परेशान था।
इसे लेकर घर वालों से भी अलग-थलग रहता था। रायपुर थानाध्यक्ष शंकर सिंह बिष्ट का कहना कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।