{"_id":"01d8eb6287b6a96d0f64c653226f6798","slug":"young-girl-murder-case-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बेटी को कौन दिलाएगा इंसाफ!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बेटी को कौन दिलाएगा इंसाफ!
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 17 Jan 2014 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
34 दिन पहले एक 13 वर्षीय बेटी का शव जंगल में मिला। पुलिस ने पंचनामा, पोस्टमार्टम आदि प्रक्रिया की और हत्यारों को शीघ्र पकड़ने का दावा किया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार का आरोप है कि अब पुलिस के पास हत्यारे को पकड़ने के लिए गुहार लेकर जाते हैं, तो पुलिस का एक ही रटा रटाया जवाब होता है कि मामले की जांच चल रही है। शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परिजन चाहते हैं कि उनकी बेटी को इंसाफ मिले।
विज्ञापन
1 दिसंबर को हुई थी लापता
भेल की लेबर कालोनी से पिछले साल एक दिसंबर को लापता हुई 13 वर्षीय लड़की 15 दिसंबर को झाड़ियों में मृत मिली थी।
पुलिस ने हत्यारों को शीघ्र पकड़ने का दावा किया था, लेकिन इसके बाद पथरी क्षेत्र में हुए छात्रा रेप और हत्याकांड के बाद पुलिस इस मामले को भूल ही गई।
पहले आशंका जताई जा रही थी कि नाबालिग की दुराचार के बाद हत्या की गई, लेकिन स्लाइड रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई।
परिजनों ने जताया था शक
हालांकि पुलिस स्लाइड को अभी सेंट्रल लैब में भेजने की तैयारी में है। परिजनों का आरोप है कि वह एक युवक के बारे में कई बार पुलिस को बता चुके हैं, लेकिन पुलिस उससे पूछताछ नहीं कर रही है।
विज्ञापन
कोई नेता नहीं पहुंचा
मृतक लड़की की मां कल्पना का कहना है कि पथरी क्षेत्र की छात्रा के हत्याकांड के खुलासे के लिए बड़े-बड़े अफसर लगे हुए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री भी वहां पहुंचे, पीड़ित परिवार को उन्हें 11 लाख रुपये की सहायता के रूप में दिए गए, लेकिन उनके पास तो कोई हालचाल तक भी नहीं जानने आया। यदि उनके पास भी कोई आ जाता तो शायद पुलिस उनकी बेटी के हत्यारों को पकड़ पाती।
एक संदिग्ध पुलिस की हिरासत में
मृतका की मां ने बताया कि एक युवक उन्हें काफी समय से परेशान करता है। वह उनकी बड़ी बेटी के साथ भी छेड़खानी कर चुका है और वह उन्हें धमकी देता था।
बृहस्पतिवार की रात्रि को भी उसने शराब पीकर कई लोगों पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। इस युवक पर पहले भी हत्या का मुकदमा दर्ज बताया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
आरोप है कि उसके खिलाफ कालोनी से सैकड़ों महिलाएं और पुरुष कार्रवाई कराने की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे लेकिन पुलिस ने उन्हें भगा दिया।