फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   you make your home near national monuments

राष्ट्रीय स्मारकों के पास होगा आपका आशियाना

Sat, 05 Oct 2013 08:29 AM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 05 Oct 2013 08:29 AM IST
विज्ञापन
you make your home near national monuments

संरक्षित राष्ट्रीय स्मारकों के आसपास घर बनाने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में संस्कृति विभाग की संस्तुति पर राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण ने ढाई साल से लटके 15 मामलों में अनुमति दे दी है। इसके बाद अन्य लोग भी तय प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकेंगे। प्रदेश में 42 स्मारकों की देखरेख का जिम्मा संस्कृति विभाग के पास है। स्मारकों के संरक्षण के लिए वर्ष 2010 में राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण बनाया गया था।

15 लोगों ने आवेदन किया
प्रदेश में संस्कृति सचिव उमाकांत पंवार प्राधिकरण के सक्षम प्राधिकारी हैं। ढाई वर्ष पूर्व प्रदेश के दो स्मारकों के पास घर बनाने के लिए 15 लोगों ने आवेदन किया था। संस्कृति विभाग की संस्तुति के बाद सचिव ने इन्हें मंजूरी दे दी है। अब ये लोग स्मारकों के पास भवन बना सकेंगे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक स्मारकों के पास जिसे भी मकान बनाना है, वह संस्कृति विभाग में आवेदन कर सकता है। विभाग प्राधिकरण के पास संस्तुति देगा, जिस पर अनुमति के बाद निर्माण हो सकेगा। 15 मामलों में मंजूरी के बाद विभाग 43 और प्रस्ताव प्राधिकरण को भेजने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिली स्वीकृति
खलंगा स्मारक (देहरादून) के पास आठ भवन
गोविषाण टीला (काशीपुर) के पास सात मकान

राज्य में 42 स्मारक स्थलों की देखरेख विभाग कर रहा है। जिन घरों के लिए अनुमति मिली है, उनके आवेदकों को जानकारी दी जा रही है। वे लोग भवन बना सकेंगे।
- बीना भट्ट, निदेशक, संस्कृति विभाग

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed