{"_id":"0b03e159891d9e109bef4cbc72357c44","slug":"yog-guru-baba-ramdev-will-talk-with-chief-ministers","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र मोदी के लिए अब ये भी करेंगे बाबा रामदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र मोदी के लिए अब ये भी करेंगे बाबा रामदेव
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 17 Jan 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्परत योगगुरु बाबा रामदेव ने अब उनसे रूठे नेताओं को मनाने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्रियों से वार्ता करने वाले हैं
लालू यादव से इस आशय का आग्रह कर चुके बाबा अब बिहार और उड़ीसा के मुख्यमंत्रियों से भी वार्ता करने वाले हैं। यही नहीं, दक्षिणी राज्यों में जाकर शिविरों के माध्यम से मोदी की अलख जगाएंगे। तमिलनाडु के नेताओं को भी मोदी के साथ आने का आग्रह करेंगे।
पढ़ें, बेटी ने लिखी इबारत बनी सीए नंबर-1
विज्ञापन
कई महीने पहले हरिद्वार छोड़ चुके बाबा रामदेव इन दिनों अनेक राज्यों में शिविर लगाकर अप्रत्यक्ष रूप से मोदी मुहिम में जुटे हुए हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार मोदी से सख्त नाराज हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, 'चरित्रहीन हैं आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल'
बाबा रामदेव एक बार खुद पटना जाकर नीतिश कुमार से वार्ता कर चुके हैं। पतंजलि सूत्रों के अनुसार बाबा अब पुन: बिहार और उड़ीसा के मुख्यमंत्रियों से सीधी वार्ता करेंगे। इन दोनों राज्यों में बाबा के प्रात: और सायंकालीन शिविरों की संख्या बढ़ा दी गई है।
स्वामी रामदेव अभियान के तहत फरवरी में तमिलनाडु भी जाने वाले हैं। जयललिता के साथ-साथ करुणानिधि से भी बाबा की वार्ता होगी।
पढ़ें, कलर्स के सीरियल बेइंतहा पर छाई दून की बाला
मंशा यह है कि आवश्यकता पड़ने पर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की राह में आ रही अड़चनों को हटाया जा सके। इसी संदर्भ में बाबा ने मोदी का खुला विरोध करने वाले लालू यादव से सीधी अपील की है।
पढ़ें, पिता के सपोर्ट से बेटी ने पाया बॉलीवुड में मुकाम
नरेंद्र मोदी ही ऐसे व्यक्ति हैं जो विदेशों में जमा कालाधन वापस ला सकते हैं। प्रखर राष्ट्रवाद मोदी में कूट-कूट कर भरा हुआ है। नि:संदेह ऐसे व्यक्ति को देश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए। मेरा मूल कार्य योग क्रांति है, लेकिन राजनैतिक शुद्धता लाए बगैर कोई भी क्रांति सफल नहीं हो सकती।
- बाबा रामदेव