फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   WorldSkills Competition 2026 Uttarakhand Sania Joshi and Parth Vohra bring laurels win two silver medals

वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता-2026: उत्तराखंड की सानिया जोशी और पार्थ वोहरा ने बढ़ाया मान, जीते दो रजत पदक

Wed, 30 Sep 2026 10:43 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 30 Sep 2026 10:43 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दोनों युवाओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि विश्व के प्रतिष्ठित कौशल मंच पर पदक जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

विज्ञापन
WorldSkills Competition 2026 Uttarakhand Sania Joshi and Parth Vohra bring laurels win two silver medals
वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड के दो युवाओं ने किया देश का प्रतिनिधित्व - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

48वीं वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड के दो युवाओं ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीते हैं। उत्तरकाशी की सानिया जोशी ने रिटेल सेल्स में यह उपलब्धि हासिल की। देहरादून के पार्थ वोहरा ने औद्योगिक डिजाइन तकनीकी कौशल में रजत पदक जीता है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दोनों युवाओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि विश्व के प्रतिष्ठित कौशल मंच पर पदक जीतना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य युवाओं को कौशल विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। उत्तराखंड कौशल विकास समिति के परियोजना निदेशक नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता को कौशल के क्षेत्र में ओलंपिक के समान माना जाता है।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में लगभग एक हजार चार सौ प्रतिभागियों ने चौसठ विभिन्न कौशल विधाओं में हिस्सा लिया। भारत ने कुल आठ रजत पदक और बीस मेडल फॉर एक्सीलेंस प्राप्त किए। भारत ने विश्व स्तर पर दसवां स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: तीन और एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द, सत्यापन के बाद तीसरी सूची जारी

सानिया जोशी और पार्थ वोहरा ने वर्ल्ड स्किल्स के लिए इंडियास्किल्स की राज्य, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग ने उन्हें सहयोग दिया। उत्तराखंड कौशल विकास समिति ने भी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण में मदद की। बूट-कैंप, यात्रा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में भी सहयोग प्रदान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed