फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women Murder after Live in relationship police will do big revealing today 

समरजहां हत्याकांड:... तो किसी अपने ने ही दी थी सुपारी, पुलिस के हाथ लगा शूटर, आज होगा बड़ा खुलासा

Fri, 10 May 2019 06:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 10 May 2019 06:09 AM IST
विज्ञापन
Women Murder after Live in relationship police will do big revealing today 
मृतक महिला समरजहां - फोटो : अमर उजाला

सहस्त्रधारा रोड पर मंगलवार रात हुई समरजहां उर्फ रिहाना की हत्या सुपारी देकर कराई गई थी। बकौल पुलिस इस साजिश में दवा कारोबारी के बेटे का नाम सामने आ रहा है जो अपने अधिकारों में हुई कटौती से बेहद आक्रोशित था। बृहस्पतिवार देर रात गोलियां बरसाने वाला शूटर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।

विज्ञापन


जबकि सुपारी लेने वाले बदमाश की तलाश में मुजफ्फरनगर में एसओजी की दबिश चलती रही। हत्याकांड में कई अन्य नाम भी सामने आए हैं। सूत्रों का दावा है कि पुलिस शुक्रवार को हत्याकांड का विधिवत खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन


शादी के बाद लिव इन में रहते थे दोनों, 'नाजायज' प्यार का हुआ ऐसा अंत, दहल गया दून
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपुर थाना क्षेत्र के सहस्त्रधारा रोड पर मंगलवार रात कार सवार बदमाश ने मुजफ्फरनगर के न्याजूपुरा निवासी समरजहां उर्फ रिहाना की तीन गोली मारकर हत्या कर दी थी। समरजहां मुजफ्फरनगर के दवा कारोबारी राकेश कुमार गुप्ता के साथ दून में लिव इन रिलेशन में रहती थी।
 

गुप्ता अब सहस्त्रधारा रोड स्थित अपने फैमिली रेस्टोरेंट के बराबर में समरजहां के लिए बुटीक सेंटर बनवा रहे थे। रेस्टोरेंट चलाने वाले गुप्ता के बेटे कार्तिक ने समरजहां की हत्या में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने घटना वाली रात हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए गुप्ता परिवार पर फोकस कर दिया था।

क्याेंकि पुलिस को यह जानकारी हो गई थी कि समरजहां से रिश्ते को लेकर गुप्ता परिवार में काफी समय से कड़वाहट चल रही थी। पुलिस को उम्मीद थी कि हत्या के तार इस परिवार से भी जुड़े हो सकते हैं।

लिव इन में रह रही रेस्टोरेंट संचालिका की गोलियों से भूनकर हत्या, सामने आई चौंकाने वाली बातें

प्राथमिक जांच में सच बाहर नहीं आया तो पुलिस ने समरजहां के एक अन्य करीबी की तरफ जांच की दिशा घुमा दी। तीसरे दौर की बातचीत में गुप्ता परिवार के एक शख्स के बयानों में विरोधाभास आया तो पुलिस ने नए सिरे से शिकंजा कस दिया।  

पुलिस पूछताछ में घटना से जुड़े शख्स के टूटने में देर नहीं लगी और घटना से जुड़ा हर सच बताता चला गया। उससे साफ हो गया कि समरजहां की हत्या सुपारी देकर कराई गई है। इसी आधार पर पुलिस बृहस्पतिवार को सुपारी लेने वाले बदमाश और शूटर की तलाश में मुजफ्फरनगर और रुड़की में कार्रवाई करती रही।

क्योंकि उनकी गिरफ्तारी के बाद पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी। इसी बीच बृहस्पतिवार देर रात एक शार्प शूटर के पकड़े जाने की खबर आती रही। सूत्रों का कहना है कि समरजहां की हत्या में यही शूटर शामिल है। हालांकि पुलिस अधिकारी इससे इंकार करते रहे।

समरजहां हत्याकांड में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लग गए हैं। उसी आधार पर कई संदिग्धाें को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी कुछ बता पाना मुमकिन नहीं है। घटना का जल्द खुलासा होने की उम्मीद है। 
निवेदिता कुकरेती, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed