फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लिव इन में रह रही रेस्टोरेंट संचालिका की गोलियों से भूनकर हत्या, सामने आई चौंकाने वाली बातें

Thu, 09 May 2019 06:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 May 2019 06:54 AM IST
विज्ञापन
Restaurant worker women murder in dehradun by firing shocking facts
देहरादून में हत्या - फोटो : अमर उजाला

तलाक के बाद एक कारोबारी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की कार सवार युवकों ने देहरादून की सहस्त्रधारा रोड पर अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी। जिसमें महिला की मौत हो गई। मंगलवार रात मारी गई समरजहां उर्फ रिहाना से रिश्तों को लेकर दवा कारोबारी राकेश कुमार गुप्ता के परिवार में भी कड़वाहट चल रही थी।

Restaurant worker women murder in dehradun by firing shocking facts
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पारिवारिक इसी किचकिच में गुप्ता अपनी प्रेमिका को लेकर दून आ गया था। जांच में यह तथ्य आने के बाद पुलिस ने दवा कारोबारी से पूछताछ की। यह भी पता चला कि गुप्ता मंगलवार दोपहर बाद मुजफ्फरनगर से देहरादून आया था।पुलिस को समरजहां की हत्या की जांच में कई चौंकाने वाली बात सामने आई है। प्रथम दृष्टया वारदात के तार मुजफ्फरनगर से जुड़ते नजर आ रहे हैं।

Restaurant worker women murder in dehradun by firing shocking facts
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दवा कारोबारी राकेश कुमार गुप्ता की पत्नी मुजफ्फरनगर में रहती है, जिसके दो बेटे हैं। इनमें से एक बेटा मां के साथ रहता है। जबकि दूसरा देहरादून में फैमिली रेस्टोरेंट चलाता है। गुप्ता और समरजहां के रिश्तों को लेकर परिवार में विवाद था। इस बात को लेकर कई बार परिवार के लोग अपना विरोध जता चुके थे। पुलिस का कहना है कि झगड़ों के चलते गुप्ता प्रेमिका समरजहां को देहरादून ले आया था। गुप्ता समरजहां के लिए बुटीक सेंटर खोलने वाला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Restaurant worker women murder in dehradun by firing shocking facts
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस ने देर रात दवा कारोबारी राकेश कुमार गुप्ता को बुलाकर समरजहां से रिश्तों और पारिवारिक विवाद को कई सवाल किए। गुप्ता से समरजहां के पहले पति के बारे में भी जानकारी ली गई। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। पुलिस तमाम संभावनाओं पर काम कर रही है। गुप्ता के बयानों को भी तस्दीक कराने के साथ शक के दायरे में आए लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।  

विज्ञापन
Restaurant worker women murder in dehradun by firing shocking facts
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

महिला समरजहां की हत्या करने वाले बदमाशों की संख्या से दो से तीन हो सकती है। घटनास्थल पर अंधेरा होने के कारण कोई बदमाशों का हुलिया नहीं बता सका है। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपियों को समरजहां को लेकर पूरी जानकारी थी। जाहिर है कि वारदात को अंजाम देने से पहले पूरी रैकी की गई होगी। ऐसे में कत्ल की वारदात में भाड़े के हत्यारों का इस्तेमाल होने से पुलिस इंकार नहीं कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed