फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनी के घर एक साथ गूंजी चार बच्चों की किलकारियां, दो बेटी-दो बेटे, आप भी देखिए...

Sun, 25 Mar 2018 02:41 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 25 Mar 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
Women give birth four child together in roorkee
four childrens

शहर के देव नर्सिंग होम में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद परिवार वालों को खुशी का ठिकाना न रहा। चारों बच्चे और महिला पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हैं। चारों बच्चों को फिलहाल देखरेख के लिए शहर के ही एक अन्य अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में रख गया है।

पहली बार जन्मे चार बच्चे

Women give birth four child together in roorkee
four childrens

एक साथ चार बच्चों को जन्म देने का शहर में यह पहला मामला बताया गया है। बच्चों के परिवार के सदस्यों में चार बच्चों के जन्म को लेकर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। देहरादून-दिल्ली हाईवे पर स्थित देव नर्सिंग होम में प्रसव के लिए भर्ती कराई गई सलेमपुर, बहादराबाद निवासी मुकेश कुमार की पत्नी सोनी का शुक्रवार की सुबह स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ वारिजा सिंह की देखरेख में ऑपरेशन से प्रसव कराया गया।

हर तरफ से निराश सोनी का डॉ. वारिजा ने बढ़ाया हौसला

Women give birth four child together in roorkee
four childrens

इस दौरान सोनी ने चार बच्चों को जन्म दिया। डॉ. वारिजा के अनुसार चार बच्चों में दो बेटे और दो बेटियां हैं। दो बच्चों का वजन डेढ़-डेढ़ किलो तथा दो का वजन करीब सवा -सवा किलो है। स्वास्थ्य के हिसाब से चारों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Women give birth four child together in roorkee
four childrens

जच्चा भी पूरी तरह स्वस्थ हैं। बच्चों का पिता मुकेश मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार चलाता है। साथ ही वह अभी आईटीआई फाइनल वर्ष का छात्र भी है। मुकेश कुमार ने परिवार में चार बच्चों के आगमन पर खुशी जताई वहीं अस्पताल परिसर में भी इसे लेकर दिनभर चहल-पहल बनी रही।
 

विज्ञापन
Women give birth four child together in roorkee
four childrens

शहर में इससे पहले जुड़वा बच्चों के जन्म लेने के साथ ही तीन बच्चों के जन्म के मामले भी सामने आते रहे हैं। यह पहला मामला है जब किसी महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। चार बच्चां का सफल प्रसव कराने वाली चिकित्सक डॉ. वारिजा सिंह को भी दिनभर बधाई देते रहे। डॉ. वारिजा सिंह ने बताया कि उनके करियर में भी यह पहला ऐसा मामला है जब किसी महिला ने एक साथ चार बच्चे जन्मे हों
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed