योग गुरु बाबा रामदेव को लेकर एक बार फिर घमासान मचा हुआ है। आगे जानिए पूरा मामला...
2 of 6
baba ramdev with patanjali products
यूं तो बाबा रामदेव योग और अध्यात्म व पतंजलि के नए प्रोडक्ट्स को लेकर चर्चाओं में रहते ही है। हाल ही में वे आईपीएल को विदेशी खेल बताने को लेकर चर्चा में रहे। लेकिन इस बार मामला भाजपा और कांग्रेस से जुड़ गया है।
हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा परिषद् के अंदर बाबा रामदेव को लेकर जो हंगामा हुआ, वह किसी से छिपा नहीं है। भाजपा के एक मंत्री ने उनकी तारीफ क्या शुरू की विपक्ष तुरंत उस पर हावी हो गया।
4 of 6
bjp
- फोटो : jansatta.com
जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के खाद्य और आपूर्ति मंत्री गिरीश बापट से जुड़ा है। कांग्रेस के सदस्यों ने जब सरकारी पोर्टल पर पतंजलि के प्रोडक्ट बेचने की बात कही तो भाजपा नेता ने उसके जवाब में बाबा रामदेव को महापुरुष कहा था। उनका कहना है कि बाबा ने देश ही नहीं विदेश में योग के प्रति जागरूकता फैलाकर देश का नाम रोशन किया है।
5 of 6
योग गुरु बाबा रामदेव
- फोटो : फाइल फोटो
बस इसी बात पर विपक्ष उग्र हो गया और बाबा रामदेव को 'ट्रेडर बाबा' तक कह दिया। इसी बात को लेकर वहां हंगामा खड़ा हो गया। भाजपा नेताओं का कहना था कि, बाबा रामदेव ने स्वदेशी को बढ़ावा दिया है, तो इसमें गलत क्या है। लेकिन इस पर विपक्ष पूरी तरह से आग बबूला हो गया।