{"_id":"68867215d7d4edb20e091d9e","slug":"women-commission-strict-on-indecency-and-assault-on-female-polling-officer-dehradun-news-c-5-1-drn1031-749160-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: महिला मतदान अधिकारी से अभद्रता और मारपीट पर महिला आयोग सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: महिला मतदान अधिकारी से अभद्रता और मारपीट पर महिला आयोग सख्त
विज्ञापन
Iपंचायत चुनाव की ड्यूटी से लौट रहीं महिला मतदान अधिकारी के साथ कार में अश्लील हरकत और मारपीट के मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने स्वतः संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा से फोन पर बात कर सख्त कार्रवाई के लिए कहा।
I
Iउन्होंने कहा कि आरोपी का ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त करवाया जाए। एसएसपी पींचा ने उन्हें बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान भी कर ली है जो फिलहाल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती है। महिला अधिकारी बीती 24 जुलाई की शाम लगभग साढ़े छह बजे रानीखेत के विकासखंड ताड़ीखेत में पंचायत चुनाव की ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही थीं। उसी दौरान कार चालक ने अश्लील हरकत की। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। महिला अधिकारी ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई, जिसमे उन्हें चोट आई है।I