फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   women clean ganga in gangotri and yamunotri.

अब गंगोत्री में ‘मातृ शक्ति’ का ‘नमामि गंगे’

Mon, 26 Oct 2015 10:39 AM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 26 Oct 2015 10:39 AM IST
विज्ञापन
women clean ganga in gangotri and yamunotri.

नमामि गंगे प्रोजेक्ट की डीपीआर बनने में अभी महीनों लगेंगे, लेकिन यमुनोत्री और गंगोत्री क्षेत्र की महिलाओं ने अपने स्तर से गंगा और यमुना दोनों की सफाई का अभियान छेड़ दिया है।

विज्ञापन


यह भी तय किया है कि जिस कंपनी के पाउच, रैपर अधिक मिलेंगे उनसे नदियों की सफाई के लिए फंड मांगा जाएगा। इसके लिए कंपनियों को पत्र भेजे जा रहे हैं। मां गंगा-यमुना स्वच्छता मंच के बैनर तले यमुनोत्री की सफाई के बाद अब गंगोत्री की तैयारी है। इस अभियान से एवरेस्ट पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बछेंद्री पाल को भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन


महिलाओं द्वारा 11 अक्तूबर को मां गंगा-यमुना स्वच्छता मंच बनाकर यमुनोत्री से अभियान शुरू किया गया। मुख्य अभियान गंगोत्री में 9 और 10 नवंबर को चलेगा। गंगोत्री धाम के कपाट 13 नवंबर को बंद होने हैं। इसके पहले सफाई होगी। अभियान की कमान क्षेत्रीय महिलाओं के हाथ में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूली बच्चों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। गंगा के साथ गाड़-गदेरों की भी सफाई की जाएगी। प्रयोग के तौर पर यमुनोत्री के अभियान में 20 कुंतल पॉलीथिन निकली है। इसमें खैनी, फास्ट फूड के पाउच, पानी की बोतलें आदि पाई गईं।

नि:शक्तों संग सैकड़ों ने की गंगा की सफाई
गंगा सफाई के लिए रविवार को हजारों स्वयंसेवी गंगा में उतरे। हरकी पैड़ी से लेकर ज्वालापुर तक स्वयंसेवियों ने सुबह से शाम तक पसीना बहाया। शांतिकुंज के हजारों पीत वस्त्रधारियों ने मां गंगा में उतरकर श्रमदान किया।


सामान्य जनों के साथ ही देश के कई राज्यों से आए मूक-बधिरों ने भी गंगा की सफाई की। कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की के छात्र-छात्राओं के साथ ही अन्य कई स्कूल-कॉलेजों के छात्र सफाई अभियान में जुटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed