तीन महीने की बच्ची के साथ हुई ये घटना CCTV में हुई कैद, देखकर सन्न रह गए घरवाले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां अपनी तीन महीने की बच्ची को किराएदार के पास छोड़कर चली गई। इसके बाद जो हुआ महिला की सारी काली करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
वार्ड नंबर-12 निवासी तीन माह के मासूम को एक शातिर महिला चुरा ले गई। बच्चा चुराने वाली महिला की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी से महिला की फुटेज निकालकर पुलिस ने कईं जगहों पर चेकिंग अभियान भी चलाया। पुलिस ने शक के आधार पर किरायेदार महिला को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, बाजार चौकी क्षेत्र के आरआर क्वाटर में सोनू रंधावा अपनी पत्नी पिंकी और दो बच्चों के साथ रहता है। वह गल्ला मंडी में फील्ड मुंशी का काम करता है। उसका बड़ा बेटा अभिजोत है और छोटा तीन माह का हर्मन है।
बताया जा रहा कि किसी रिश्तेदार का देहांत होने पर सोमवार सुबह सोनू पत्नी पिंकी और बेटे अभिजोत को लेकर अंतिम संस्कार में गया। उसने तीन माह के बेटे हर्मन को मकान में किराये पर रहने वाली दिव्या बिष्ट के पास देखभाल के लिए छोड़ दिया था।
अनजान महिला बच्चा ले जाती हुई दिखाई दी
कुछ देर बाद सोनू वापस लौटा तो घर पर बच्चा नहीं था। जब उसने दिव्या से पूछा तो बताया कि उन्हीं की कोई रिश्तेदार महिला गुरुद्वारे में पिंकी को देने की बात कहकर हर्मन को ले गई है, लेकिन रिश्तेदार को वह नहीं जानती है।
यह सुनकर सोनू और पिंकी के होश उड़ गए। उन्होंने किसी रिश्तेदार को बच्चा लेने नहीं भेजा था। घर से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक अनजान महिला बच्चा ले जाती हुई दिखाई दे रही है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही संदिग्ध स्थानों पर छानबीन की, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया। फिलहाल पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है और सीमावर्ती क्षेत्रों में भी छानबीन की जा रही है। सोनू की किरायेदार दिव्या को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
किरायेदार महिला पर गहराया पुलिस का शक
बच्चा चोरी के मामले में पुलिस का शक सोनू की किरायेदार दिव्या पर गहरा गया है। दिव्या करीब दो साल से सोनू के मकान में किराये पर रहती है। उसके दो बच्चे भी रानीखेत में अपनी नानी के यहां रहते हैं। पुलिस के अनुसार दिव्या ने महिला को ना जानते हुए भी उसे बच्चा सौंप दिया। वर्तमान में दिव्या आर्थिक तंगी से भी जूझ रही है। इसी को देखते हुए पुलिस उससे और गहनता से पूछताछ कर रही है।
पंजाबी में बोली थी बच्चा चुराने वाली महिला
बाजार चौकी क्षेत्र से बच्चा चुराने वाली महिला पंजाबी भाषा के साथ ही पंजाबी रीति-रिवाज भी जानती थी। दिव्या के पास पहुंचने के बाद बच्चा मांगते हुए महिला ने पंजाबी में बात की। शातिर महिला को यह भी पता था कि पंजाबी समुदाय में किसी की मौत होने पर जहां अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पुरुष श्मशान घाट जाते हैं, वहीं महिलाएं गुरुद्वारे जाती हैं। इस पर उसने दिव्या से बच्चे को गुरुद्वारे में उसकी मां के पास ले जाने की बात कही।
सुबह से क्षेत्र में घूम रही थी महिला
रुद्रपुर। बच्चा चोरी होने के मामले में सोनू के पड़ोसियों का कहना है कि बच्चा चुराने वाली महिला सुबह से ही क्षेत्र में घूम रही थी। 11 बजे सोनू और उसकी पत्नी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार के लिए घर से निकले और करीब 11.20 पर महिला घर में घुसी और सीसीटीवी फुटेज में महिला 11.28 पर बच्चे को चुराकर तेजी से जाते हुए दिख रही है।
बाजार चौकी क्षेत्र से बच्चा चोरी होने का मामला संज्ञान में आया है। सीसीटीवी कैमरे में महिला का फुटेज भी मिला है। महिला की तलाश की जा रही है। जल्द ही बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा।
- स्वतंत्र कुमार, सीओ सिटी, रुद्रपुर