{"_id":"a866d4280a38092d1dd342bdcf112bbc","slug":"woman-s-head-found-after-one-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन बाद मिला महिला का सिर, मारा जाएगा आदमखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन बाद मिला महिला का सिर, मारा जाएगा आदमखोर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 20 Jul 2015 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली के तहसील श्रीनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत भटोली में गुलदार के हमले में मारी गई महिला का सिर एक दिन बाद बरामद हुआ। गुलदार ने सिर को बुरी तरह से नोच डाला था। गुलदार ने रविवार को महिला को शिकार बना लिया था।
विज्ञापन
सोमवार सुबह बेस अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस बीच वन संरक्षक गढ़वाल ने ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए बंदूकधारी वन कर्मियों को मौके पर तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
खेतों में मिला था धड़
मालूम हो कि देवलगढ़ के समीप भटोली गांव की राजेश्वरी देवी (49) पत्नी धर्म सिंह को रविवार शाम गुलदार ने खेतों में मार डाला था। गुलदार ने महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया था। महिला का धड़ रात में मिल गया था, लेकिन सिर सोमवार सुबह घटनास्थल के समीप मिला।
विज्ञापन
आदमखोर घोषित, मारने की अनुमति
भटोली में महिला का शिकार करने वाले गुलदार को आदमखोर घोषित कर दिया गया है। वन संरक्षक गढ़वाल वृत्त पी सोनार ने बताया कि गुलदार को मारने की अनुमति मिल गई है। इसके लिए बिजनौर से शूटर नवाब को बुलाया गया है।