{"_id":"56f2f9294f1c1be867f14d24","slug":"woman-found-husband-with-other-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका संग कर रहा था अश्लील हरकत, पहुंच गई पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका संग कर रहा था अश्लील हरकत, पहुंच गई पत्नी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 24 Mar 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार स्थित भेल के सेक्टर चार में मंगलवार की रात उस समय हंगामा हो गया जब एक महिला ने अपने पति को प्रेमिका के संग आपत्तिजनक अवस्था में रंगे हाथ पकड़ लिया। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
कई घंटों तक चले हंगामे के बाद आखिरकार पत्नी ने पति एवं उसकी प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। रात भर थाने में गुजारने के बाद युगल को थाने से ही जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
पत्नी रह रही थी मायके
ज्वालापुर क्षेत्र के गांव सीतापुर में रहने वाले भेलकर्मी रेशिन सिंह चौहान पुत्र राजेंद्र सिंह का सेक्टर चार में भी आवास है। आजकल मनमुटाव के चलते पत्नी अपने मायके गांव रावली महदूद में रह रही है। मंगलवार की देर शाम पत्नी को किसी ने सूचना दी कि उसका पति अपनी प्रेमिका के साथ भेल स्थित आवास में है।
विज्ञापन
पत्नी अपने परिजन के संग सीधे आवास पर जा धमकी। आरोप है कि उसका पति व प्रेमिका सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हरकत कर रहे थे। मायके पक्ष के लोग युगल को पकड़कर कोतवाली ले आए।
घंटों उलझे रहे लोग
कोतवाली में कई घंटों तक दोनों पक्ष के लोग आपस में उलझते रहे। पत्नी ने अपने पति एवं उसकी प्रेमिका के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करा दिया। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रेमिका ज्वालापुर क्षेत्र की रहने वाली है और कई वर्ष से उसका प्रेम प्रसंग चला आ रहा है।