फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman choti cut three times in 24 hours

OMG: इस महिला के पीछे हाथ धोकर पड़ी 'चोटी चुड़ैल', 24 घंटे के अंदर तीसरी बार कटी चोटी

Mon, 14 Aug 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Mon, 14 Aug 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
woman choti cut three times in 24 hours

कथित रूप से उत्तराखंड में भी चोटी कटने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार को भी जिले में 16 महिलाओं की चोटी कटने का मामला प्रकाश में आया है। गौर करने वाली बात यह है कि ग्राम गढ़ीनेगी निवासी ऊषा की पिछले 24 घंटे के भीतर तीसरी बार चोटी कट गई।

विज्ञापन

 
इनमें रुद्रपुर में चार, काशीपुर में पांच, बाजपुर क्षेत्र में दो, गदरपुर, खटीमा और सितारगंज में एक-एक चोटी कटी है। रुद्रपुर के मोहल्ला विवेकनगर ट्रांजिट कैंप निवासी धर्मवीर के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह जब उसकी पत्नी रानी सोकर उठी तो उसके कटे हुए बाल बिस्तर पर पड़े थे, जिसे देख कर वह बेहोश हो गई। आजादनगर निवासी गजराज की बेटी सुमन के बाल भी बुधवार रात कट गए।
विज्ञापन


उधर, राजा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप निवासी राजेंद्र की 15 वर्षीय पुत्री ममता बुधवार रात परिजनों के साथ सोयी थी। रात करीब 11 बजे जब वह उठी तो उसके कटे हुए बाल उसके बिस्तर पर पड़े थे। कृष्णा कॉलोनी निवासी सुनीता पत्नी पृथ्वीसिंह के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर वह नहा कर बाहर निकली तो चोटी कटकर जमीन पर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गदरपुर के गांव भैंसिया में बृहस्पतिवार दोपहर प्रेस करने के दौरान अंजना देवी पत्नी रवि कुमार की चुटिया कट गई। इसके बाद वह बेहोश हो गई। इसी तरह काशीपुर के लक्ष्मीपुर पट्टी, गढ़ीनेगी में सावित्री, रंजीत कौर और बटोई की पत्नी बसंती की भी चोटी कटने का मामला प्रकाश में आया है।
 

महिला ने चोटी खोली तो करीब तीन इंच बाल गायब

woman choti cut three times in 24 hours
choti cut

उधर खटीमा के उलधन-बिसौटा निवासी सोनिया देवी बृहस्पतिवार सुबह हैंडपंप पर बर्तन धो रही, तभी उसकी चोटी कट गई और वह बेहोश हो गई। वहीं सितारगंज के वार्ड संख्या पांच में बस ड्राइवर गुड्डू की पत्नी लक्ष्मी और सुल्तानपुर पट्टी के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी रजिया (25) रजिया और केलाखेड़ा वार्ड चार निवासी शब्बू की पत्नी मेहराज बेगम की भी चोटी कट गई।

अब सहसपुर थाना क्षेत्र के जाटोवाला गांव में बुजुर्ग महिला ने चोटी कटने का दावा किया है। घटना के बाद महिला और उसका परिवार सकते में है। लगातार हो रही इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अधिकांश लोग ऐसी घटनाओं पर यकीन नहीं कर रहे हैं। 

सय्युबत्ता (60) पत्नी हाशिम परिवार के साथ रहती है। महिला का पति मजदूरी करता है। महिला का कहना है कि बीती बुधवार रात वह परिवार के साथ सोई थी। सुबह उठी तो उसे सिर दर्द की शिकायत हुई। इस पर वह पड़ोस में रहने वाली एक महिला के पास पहुंची और सिर पर तेल लगाने को कहा। महिला ने चोटी खोली तो करीब तीन इंच बाल गायब थे। इस पर वह घर की ओर दौड़ी, जहां चारपाई के पास उसके बाल पड़े हुए थे।

मामला प्रकाश में आने पर पुलिस ने भी महिला के घर जाकर घटना की जानकारी ली। सहसपुर थानाध्यक्ष पंकज देवरानी का कहना है कि ऐसे मामलों को पुलिस की नजर है। उनका कहना है कि ऐसा संभव नहीं है। बता दें कि इससे पहले शंकरपुर, खुशहालपुर और डाक्टरगंज में भी चोटी कटने की घटनाएं प्रकाश में आ चुकी हैं।

ब‌िजली गई और चोटी कटी

woman choti cut three times in 24 hours
choti cut

 बादशाहपुर व रायपुर दरेडा में एक महिला व युवती की चोटी काटने की घटना समाने आई है। इन दोनों घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों में चोटी कटने की घटनाओं को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  
    
बादशाहपुर में दूसरी मंजिल पर रहने वाली महिला प्रतिमा (33 वर्ष) पत्नी पोपीन के साथ बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे करीब बाल काटने की घटना हुई। महिला चारपाई पर सो रही थी। उस समय बिजली गायब थी। महिला प्रतिमा का कहना है कि होश आने पर उसे चोटी काटने का पता चला है।

घटना से मौके पर काफी ग्रामीण इक्ट्ठा हो गये। थानाध्यक्ष गजेन्द्र बहुगुणा व फेरुपुर चौकी प्रभारी प्रशांत बहुगुणा ने गांव में पहुंचकर घटना के विषय में जानकारी प्राप्त की। वहीं दूसरी घटना में मित्रा (20 वर्ष) पुत्री साधुराम निवासी गांव रायपुर दरेडा के साथ बुधवार की रात में आठ बजे करीब चोटी काटने की घटना हुई।

थानाध्यक्ष गजेन्द्र बहुगुणा का कहना है कि चोटी काटने की दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है। ग्रामीणों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। वहीं बहादराबाद क्षेत्र के गांव भारापुर भौरी में एक महिला की चोटी काटने की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed