फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wished for the progress of the school by offering sacrifice in Yagya

Dehradun News: यज्ञ में आहुति देकर की विद्यालय की उन्नति की कामना

Tue, 14 Jan 2025 09:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
Wished for the progress of the school by offering sacrifice in Yagya
फोटो....
विज्ञापन

विकासनगर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर विद्यालय में यज्ञ आयोजित किया गया। शिक्षकों ने यज्ञ में आहुति देकर विद्यालय की उन्नति की कामना की। इसके अलावा खिचड़ी का प्रसाद भी वितरित किया गया। प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट ने कहा कि मकर संक्रांति भारत के प्रमुख पर्वों में से एक है। मकर संक्रांति भिन्न-भिन्न रूपों में मनाया जाने वाला पर्व है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, जिससे इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। कहा कि वैज्ञानिक तौर पर इसका मुख्य कारण पृथ्वी का निरंतर छह महीनों के समय अवधि के उपरांत उत्तर की ओर गमन कर लेना होता है। इस मौके पर बीडी गंगवार, मुकेश कुमार, शोभा सिंह, शिव देवी, प्रकाश चंद शर्मा, रक्षा सैनी, राजेंद्र धीमान, पार्वती पुंडीर, गरिमा गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed