फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   winter carnival in mussoorie.

25 से मसूरी में देखिए विंटर लाइन

Sun, 21 Dec 2014 01:24 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाल, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाल, देहरादून Updated Sun, 21 Dec 2014 01:24 PM IST
विज्ञापन
winter carnival in mussoorie.

पहाड़ों की रानी मसूरी में ‘विंटर कार्निवाल’ क्रिसमस से शुरू होगा। 25 दिसंबर को कार्निवाल का उद्घाटन मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे।

विज्ञापन


क्रिसमस के रंगों में रंगी रहेगी मसूरी
इस दिन मसूरी क्रिसमस के रंगों में रंगी रहेगी। सेंटा क्लाज रास्तों में लोगों को क्रिसमस का संदेश देंगे। मसूरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष डीएम चंद्रेश कुमार यादव ने पत्रकारों को बताया कि विंटर कार्निवाल 25 से 30 दिसंबर तक चलेगा।

मसूरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि आयोजन में एक करोड़ से अधिक धनराशि खर्च होगी।

महोत्सव का उद्देश्य देश भर से पर्यटकों को आकर्षित करना है। मसूरी में यह दूसरा विंटर कार्निवाल आयोजन है। होटल एसोसिएशन के संदीप साहनी ने बताया कि पर्यटकों को किराए में छूट दी जाएगी। होटलकर्मी उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


मसूरी विधायक गणेश जोशी और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मनमोहन मल्ल ने बताया कि पहले दिन क्रिसमस विषय पर कार्यक्रमों में विदेशी पर्यटक सहभागी होंगे। आयोजन में लोगों को उत्तराखंड की संस्कृति, सभ्यता की झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद स्मारक पर गढ़वाली कलाकार कार्यक्रम देंगे। यह भी बताएंगे कि उत्तराखंड को राज्य बनाने में लोगों ने क्या कुर्बानी दी है। आयोजन के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डाक्टरों की पूरी व्यवस्था रहेगी। सड़क, पार्किंग, यातायात की व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है।


विंटर कार्निवाल के मुख्य आकर्षण
25 दिसंबर
- कार्निवाल परेड (दिन-1 बजे) सर्वे फील्ड से गांधी चौक
- मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन-दोपहर 3.30 बजे
- गंगा दर्शन, टॉम अल्टर का नाटक शाम 7 बजे से नगर पालिका मैदान में
- लकी अली का गायन कार्यक्रम नगर पालिका मैदान रात 9 बजे से

26 दिसंबर
- रमछौल शाम 7 बजे से नगर पालिका मैदान

27 दिसंबर
- कलाकार बादशाह का संगीत कार्यक्रम और हास्य कलाकार ख्याली का कार्यक्रम शाम 7 बजे से नगर पालिका मैदान

28 दिसंबर
- अरुषि पोखरियाल का कथक नृत्य शाम 6 बजे से, ऋतविज पंत का शास्त्रीय नृत्य और नर्मता राय का कथक (रिसाइटल) कार्यक्रम शाम 7 बजे से, शास्त्रीय संगीत, नृत्य और भोजपुरी कलाकार सुरेश कुशवाहा का कार्यक्रम रात 8 बजे से नगर पालिका मैदान

29 दिसंबर
- फैशन शो शाम 6 बजे से, हास्य कलाकार रवींद्र जॉनी का कार्यक्रम शाम 7.30 बजे से और अनुष्का मनचंदा का संगीत कार्यक्रम रात 9 बजे से नगर पालिका मैदान

30 दिसंबर
- जुबिन नौटियाल का गायन कार्यक्रम शाम 6.30 बजे से, कलाकार के.के. का संगीत कार्यक्रम रात 8 बजे से नगर पालिका मैदान

(महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों का सिलसिला प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed