{"_id":"5b483bc24f1c1b92468b6435","slug":"wine-bottle-found-in-cmo-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून का सीएमओ ऑफिस बना 'मयखाना', मिलीं शराब की खाली बोतलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून का सीएमओ ऑफिस बना 'मयखाना', मिलीं शराब की खाली बोतलें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
तीसरी मंजिल पर मिलीं शराब की बोतलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सीएमओ आफिस में ही बैठकर शराब पी रहे हैं। इसका पता बृहस्पतिवार को उस समय चला जब सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता की अगुवाई में आफिस में सफाई अभियान चलाया जा रहा गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सीएमओ आफिस की तीसरी मंजिल पर सफाई की जा रही थी। इस दौरान सफाई कर्मचारी दवाइयों की खाली पेटियां नीचे फेंकने लगे। नीचे गिरते ही पेटियों से शराब की कई खाली बोतलें फूट गईं। यह देख सीएमओ सहित वहां मौजूद अधिकारी-कर्मचारी और अन्य लोग भौचक्के रह गए।
विज्ञापन
रिस्पना से स्वास्थ्य बीमा संबंधी कार्य से आईं शांति देवी ने कहा कि जब मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय का ये हाल है तो अन्य सरकारी दफ्तरों के क्या हाल होगा? इस संबंध में जब सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि कई साल से तीसरी मंजिल के कमरों की सफाई नहीं हुई थी। ये बोतलें यहां कैसे आयी? इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन