फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wild elephant at uttarakhand national highway.

सावधान! ये नेशनल हाईवे है हाथियों का 'हाईवे'

Mon, 18 May 2015 08:23 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार Updated Mon, 18 May 2015 08:23 AM IST
विज्ञापन
wild elephant at uttarakhand national highway.

सावधान! गर्मी बढ़ते ही उत्तराखंड में इस नेशनल हाईवे पर हाथियों का राज हो जाता है।

विज्ञापन


गर्मी बढ़ते ही दुगड्डा-कोटद्वार में नेशनल हाईवे के मध्य हाथियों की चहल कदमी बढ़ गई है। हाथी कॉरिडोर क्षेत्र में हाथी सड़क से होकर खोह नदी में पानी पीने आते हैं। दुगड्डा-कोटद्वार के मध्य कई स्थानों पर हाथी के नदी में जाने के रास्ते हैं।

जिस कारण हाथी अक्सर सड़क के आस-पास चहल कदमी करते रहते हैं। इससे सड़क पर गुजरने वाले वाहनों के लिए खतरा बना रहता है। पहले भी कई बार हाथी बाइक सवारों और अन्य लोगों को दौड़ा चुके हैं।
विज्ञापन


गर्मियों में तापमान बढ़ने के कारण हाथी पानी की तलाश में खोह नदी की तरफ रुख अधिक करते हैं। जंगलों में बने प्राकृतिक स्रोत गर्मी में सूख जाते हैं जिससे वह नदी के आस-पास ही बने रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवारों को कई बार दौड़ा चुके हैं हाथी

wild elephant at uttarakhand national highway.

पिछले सप्ताह दो बार हाथियों का झुंड सिद्धबली मंदिर के पास से नदी में उतर चुका है। नदी में नहाने उतरे लोग हाथी देखकर भाग निकले। गत वर्ष दुगड्डा कोटद्वार में चार सितंबर को हाथी से बचाने के लिए बिजली के पोल पर ट्रक टकरा गया, जिसमें चालक की मौत हो गयी थी।

26 सितंबर को दुगड्डा से कोटद्वार बीमार बुजुर्ग को लेकर आ रही मैक्स हाथी के हाइवे पर आने से रोकनी पड़ी जिससे मरीज की मौत हो गयी थी। बाइक सवारों को कई बार हाथी दौड़ा चुका है।

कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य पूरा क्षेत्र हाथी कॉरीडोर है। गर्मी में इस क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है। हाथियों से सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। सुरक्षा को देखते हुए वन कर्मियों को मार्ग पर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
- नीतीश मणी त्रिपाठी, डीएफओ लैंसडौन वन प्रभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed