{"_id":"c0e0dd521448ce94fc8f15e388dbf890","slug":"weather-update-at-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम के बदलते रंग ने विशेषज्ञों के होश उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम के बदलते रंग ने विशेषज्ञों के होश उड़ाए
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 27 Jan 2014 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में मौसम के लगातार बदल रहे रंग के आगे विशेषज्ञों की नहीं चल रही। गणतंत्र दिवस के भीगे रहने की भविष्यवाणी के बावजूद बादल बरसे नहीं।
विज्ञापन
कुछ ही समय उन्होंने आसमान में रहकर मानो अपना कर्त्तव्य पूरा किया। सोमवार को भी यही आलम रहा। राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान को मौसम ने धता बताया।
धूप निकलने से राहत की सांस
सुबह के वक्त शहर पूरी तरह कोहरे के आगोश में रहा। कई दिन से कोहरे की वजह से सुबह-शाम के वक्त लोगों की दिक्कत बढ़ी हुई है। सोमवार को भी कुछ वक्त बादल भी छाए रहे, लेकिन जल्द ही सूरज बादलों को चीर निकल आया। कोहरा देख परेशान लोगों ने धूप निकलने से राहत की सांस ली।
विज्ञापन
धूप बेहद चटख थी। हालांकि शाम को ठंडी हवा ने एक बार फिर पारे के ग्राफ को गिरा दिया। इससे ठिठुरन बढ़ गई। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 95, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 44 दर्ज किया गया। मंगलवार को भी मौसम में किसी बड़ी तब्दीली की संभावना कम है।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान औसत के स्तर से एक-दो डिग्री अधिक ही रह सकता है। न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट संभावित है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 23.0 और 6.0 डिग्री सेल्सियस रह सकते हैं। मैदानी क्षेत्रों विशेषकर उधम सिंह नगर, हरिद्वार में कोहरे की वजह से जरूर परेशानी बनी रहेगी।