फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather report for uttarakhand

उत्तराखंड में मौसमः रेड अलर्ट के बावजूद उमस ने निकाला दम, आगे कैसे रहेगा मौसम, जानिए...

Sun, 13 Aug 2017 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 13 Aug 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
weather report for uttarakhand
weather

राजधानी में दिनभर की उमस के बाद शाम को बारिश होने से बड़ी राहत मिली। कुछ इलाकों में तेज बारिश की वजह से पानी भर गया। कई सड़कें लबालब हो गई। देर रात तक कई क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी था।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने रविवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था। राजधानी में अलर्ट के बावजूद दिनभर आंशिक बादल रहे। हल्की धूप के बीच दिन में उमस 90 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई। लेकिन बारिश नहीं हुई। शाम को करीब आठ बजे से बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन


राजधानी के कई इलाकों में बारिश की वजह से सड़कें लबालब हो गई। कई कालोनियों में पानी भर गया। करीब दो घंटे तक बारिश हुई। बारिश की वजह से गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक अब हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे रहेगी हल्की बारिश

weather report for uttarakhand
weather

मौसम विभाग ने सोमवार से प्रदेशभर में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। फिलहाल कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है। हल्की बारिश के बीच तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहे। राजधानी में भी आंशिक बादल छाए रहे। कई जगहों पर तेज बारिश हुई। राजधानी में दिनभर सूखा ही रहा।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार से भारी बारिश के आसार नहीं हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे और एक या दो दौर की बारिश हो सकती है। हल्की बारिश की वजह से तापमान में बढ़ोतरी भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed