फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather changed, rain in dehradun.

पश्चिमी विक्षोभ ने दिखाया असर, दून में झमाझम बारिश

Sat, 12 Mar 2016 05:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 12 Mar 2016 05:40 AM IST
सार

शाम से ही मौसम सुहावना हो गया था।
ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी संभावना जताई गई है।
प्रदेश में शनिवार को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फ पड़ सकती है।

विज्ञापन
weather changed, rain in dehradun.
बारिश - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार देर शाम से राजधानी समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश शुरू हो गई। दून में आंधी और बारिश के कारण देर रात कई इलाकों की लाइट भी गुल हो गई।

विज्ञापन


शुक्रवार को बादल छाने से शाम से ही मौसम सुहावना हो गया था। रात में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे तापमान में भी अपेक्षाकृत गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों ने शनिवार को राजधानी का तापमान में पिछले दिनों की अपेक्षा गिरावट आने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के असर से आगामी एक दो दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्य वर्षा के आसार हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी संभावना जताई गई है। उधर, प्रदेश में शुक्रवार को ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। राजधानी में भी दिनभर बादल छाए रहने से तापमान में कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार के 29.3 डिग्री के मुकाबले शुक्रवार का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान हालांकि बढ़ गया। बृहस्पतिवार के 15 डिग्री न्यूनतम तापमान के मुकाबले शुक्रवार का रात का तापमान 16.1 डिग्री पर पहुंच गया।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को गर्जन वाले बादल विकसित हो सकते हैं। अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फ पड़ सकती है। खासतौर से 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ पड़ने की संभावना है। राजधानी में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।

13 मार्च को आंधी और ओले की आशंका

weather changed, rain in dehradun.
बर्फबारी

उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने एनसीआर समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में 14 मार्च तक रुक-रुककर बारिश तो 13 मार्च तक कई जगहों पर आंधी और ओले की भविष्यवाणी की है। इससे अगले तीन दिन के दौरान अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री तक गिरेगा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दो दिन मौसम सुधरने के बाद फिर 16 मार्च की शाम को पश्चिमी विक्षोभ का असर पहाड़ों पर शुरू होगा। 17 मार्च को मैदानी इलाकों के मौसम पर इसका प्रभाव पड़ेगा। हालांकि इसका असर उत्तर पश्चिम भारत के मौसम पर कम पड़ेगा।

मौसम विभाग के विशेष बुलेटिन के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और 11 मार्च को मध्य पाकिस्तान के आसपास हवा के चक्रवाती सिस्टम के संयुक्त प्रभाव से पूरे पश्चिमी हिमाचल क्षेत्र में 14 मार्च तक बारिश-बर्फ गिरने की संभावना है। इस सिस्टम के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में 11-13 मार्च, उत्तराखंड में 12-13 मार्च, पंजाब-हरियाणा में 12 मार्च को कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में 11-12 मार्च व उत्तराखंड में 12-13 मार्च को कुछ जगहों पर ओले भी गिरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed