{"_id":"6fa01cb2b51a4fc85ed3613136c67a9b","slug":"weather-become-hot-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार के दिन दून में सूरज बरसाएगा आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार के दिन दून में सूरज बरसाएगा आग
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 18 May 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
रविवार को देहरादून में अधिकतम तापमान में तकरीबन दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है।
विज्ञापन
दिन के वक्त सड़कें वीरान
यह 35 डिग्री से ऊपर रह सकता है। शनिवार को भी राजधानी में अच्छी धूप खिली। दिन के वक्त सड़कें वीरान नजर आई। कम ही लोग घर से बाहर निकले।
दोपहर के वक्त कुछ समय के लिए आसमान पर बादल छाए, लेकिन जल्द ही सूरज ने उन्हें ढक लिया। गर्मी के तेवर देखते हुए आइसक्रीम और पेय पदार्थों की बिक्री में इजाफा हुआ है।
शनिवार को आर्द्रता का प्रतिशत अधिकतम 62, जबकि न्यूनतम 35 दर्ज किया गया। राज्य मौसम केंद्र की मानें तो रविवार को भी प्रदेश भर में मौसम सूखा और आसमान साफ बना रहेगा।
विज्ञापन
अलबत्ता, शाम को राजधानी में आंशिक बादल छाने की संभावना है।