फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   water supply in uttarakhand.

957 बस्तियों की पानी की किल्लत होगी खत्म

Tue, 06 Oct 2015 02:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 06 Oct 2015 02:52 AM IST
विज्ञापन
water supply in uttarakhand.

प्रदेश की 957 बस्तियों में गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी 2016 तक पीने का पर्याप्त पानी पहुंच जाएगा। प्रदेश के पेयजल विभाग की ओर से इन बस्तियों को पेयजल योजनाओं से आच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर पेयजल की रुकी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार नाबार्ड से 300 करोड़ का ऋण लेने की तैयार कर रही है।

187 बस्तियों में काम पूरा
वित्तीय वर्ष 2015-16 में 957 बस्तियों को पेयजल आच्छादित करने की योजना पर अभी तक 1109.361 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। सोमवार को विधानसभा परिसर में पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी की ओर से ली गई समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अगस्त 2015 तक इनमें से 187 बस्तियों में काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर प्रारंभिक चरण में पूरी हुई योजनाओं को खोल दिया जाएगा। नैथानी ने बताया कि नाबार्ड से 300 करोड़ रुपये के ऋण की बात चल रही है। ताकि पेयजल की रुकी हुई परियोजनाओं को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


700 करोड़ के प्रोजेक्ट तैयार
उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 700 करोड़ रुपये के पेयजल के प्रोजेक्ट तैयार हैं। इनके लिए केंद्र सरकार की ओर से पैसा दिया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed