फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   water shortage

घरों में सूखा, लेकिन सड़क पर पानी

Fri, 28 Mar 2014 03:24 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 28 Mar 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
water shortage

जल संचय पर जल संस्थान के इस स्लोगन के उलट पीने का पानी सड़क पर बरबाद हो रहा है।

विज्ञापन


पाइप लाइन से पानी का रिसाव
शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी सुध नहीं ले रहे। जल संस्थान की लचर कार्यप्रणाली के चलते बंजारावाला शिवपुरी में फिलफॉर्ट स्कूल के पास पिछले काफी समय से पाइप लाइन से पानी का रिसाव हो रहा है।

पढ़ें, सियासी चाल तेज, लेकिन एनडी तिवारी 'लाचार'
विज्ञापन


ऐसे में घरों तक पहुंचने वाला पानी सड़क पर बह रहा है। पेयजल लाइन लीकेज होने से जहां क्षेत्र में पानी के कम दबाव की समस्या बनी है, वहीं लगातार रिसाव से सड़क भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, वोट बैंक के लिए हरीश रावत ने बिछाई चुनावी बिसात

क्षेत्रवासी विनोद नौटियाल, आरएल नौटियाल, राम प्रकाश पेटवाल, इंद्रेश गुसाईं आदि ने बताया कि पानी का रिसाव होने से मार्ग पर गड्ढा बन गया है। दुपहिया वाहन चालक और स्कूली बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

इनकी सुनिए
क्षेत्र में नई पेयजल योजना तैयार होनी है। इसके तहत ट्यूबवेल सहित नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। उम्मीद है कि इस पर जल्द ही काम हो सकेगा। अस्थायी रूप से पाइपलाइन सही की जाती है लेकिन पुरानी होने के कारण वह फिर टूट जाती है। फिलहाल लाइन दुरुस्त करा दी जाएगी।
- एसएल जुयाल, अधिशासी अभियंता, पित्थूवाला जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed